{"_id":"5ad11be34f1c1b6d098b4636","slug":"171523653603-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौंदकलां में खरीदा 15 हजार क्विंटल गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बौंदकलां में खरीदा 15 हजार क्विंटल गेहूं
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
बौंदकलां में खरीदा 15 हजार क्विंटल गेहूं
बौंदकलां।
दादरी रोहतक मुख्य मार्ग स्थित अस्थाई सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर दो दिनों में 15 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। ये जानकारी मार्केट कमेटी चरखी दादरी के एआर धर्मबीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि वीरवार को एफसीआई खरीद एजेंसी द्वारा 10 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई थी। शुक्रवार को हैफेड खरीद एजेंसी ने 5 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की है। खरीद एजेंसी द्वारा खरीद किए जाने वाले गेहूं में नमी की मात्रा 12 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही आढ़तियों द्वारा सरकार द्वारा गेहूं के निर्धारित समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद की जा रही है।