फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   =शहर के लिए सीवरेज छंटाई की बड़ी मशीन की नहीं बनती जस्टिफिकेशन

=शहर के लिए सीवरेज छंटाई की बड़ी मशीन की नहीं बनती जस्टिफिकेशन

Tue, 13 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
=शहर के लिए सीवरेज छंटाई की बड़ी मशीन की नहीं बनती जस्टिफिकेशन
सीवरेज छंटाई के लिए छोटी मशीन खरीदेगा जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

चरखी दादरी।
शहर में सीवरेज लाइनों की छंटाई के बड़ी जैट मशीन खरीदने का मसला खटाई में पड़ गया है। अधिकारियों का मानना है कि यहां की सीवरेज व्यवस्था बड़ी मशीन के मुताबिक नहीं हैं इसलिए अब छोटी जैट मशीन के लिए कोटेशन मांगी गई हैं। शहर में इस समय सीवरेज व्यवस्था ठप पड़ी हैं। विभाग की पांच टीमें वार्डों में सीवरेज की सफाई करने में जुटे हैं लेकिन सीवरेज की मेन लाइनों की छंटाई मैनुअल रूप से संभव नहीं है। इस समय शहर में सीवरेज लाइनें ब्लॉकेज की लगातार समस्या बनी हुई है। हालांकि विभाग कर्मचारी मैनुअल तौर पर छंटाई के कार्य में जुटे हैं।
जानकारी के अनुसार शहर में सीवरेज व्यवस्था पिछले छह माह से जवाब दे चुकी है। कुछ दिन पहले नगर पार्षदों और जनस्वास्थ्य अधिकारियों के बीच इसे लेकर बहस भी हुई थी। इसके बाद पार्षदों ने धरना भी शुरू कर दिया था। बाद में कार्यकारी अभियंता ने जल्द ही सीवरेज लाइनों की छंटाई करने का आश्वासन दिया था। इस समय तिकोना पार्क से ढाणी फाटक व दिल्ली रोड की सीवरेज की मेन लाइन ज्यादा रूकी हुई है। इससे दिल्ली बाईपास स्थित एसटीपी तक सीवरेज का पानी नहीं पहुंचने से सीवरेज लाइन ओवरफ्लो हो जाती हैं और शहर के निचले भागों में तो घरों के शौचालयों के जरिए सीवरेज का पानी पहुंच जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

वार्ड स्तर पर लगे हैं कर्मचारी
इस समय वार्ड व सार्वजनिक भागों में स्थित सीवरेज लाइनों की छंटाई का काम विभाग कर्मचारी कर रहे हैं लेकिन कर्मचारियों से केवल छोटी लाइनों की ही छंटाई हो पा रही है मेन लाइनों की छंटाई कार्य नहीं हो पा रहा है।जब तक मेन लाइनों की छंटाई का काम पूरा नहीं होगा तब तक सीवरेज व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकती। इस समय शहर के पुराने भागों में सीवरेज की ज्यादा समस्या बनी हुई है। करीब 40 साल पुरानी सीवरेज लाइनें ज्यादा ब्लॉक बनी हुई हैं। बस स्टैंड के सामने,झाडू ङ्क्षसह की चौक, तिकोना पार्क, एमसी कालोनी, ढाणी फाटक, पुराना झज्जर रोड सहित कई भागों में सीवरेज की विकट समस्या बनी हुई है। फिलहाल मेन लाइनों की छंटाई का काम किसी फर्म से करवाया जाएगा और जल्द ही टेंडर लगाए जाएंगे। शहर के लिए स्पेशल मशीन की खरीद न होने तक फर्म की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी मशीन की शहर के लिए उपयुक्त नहीं है। इसलिए अब छोटी मशीन खरीदने के लिए कागज प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही मशीन की व्यवस्था हो जाएगी। मशीन मिलने पर नियमित रूप से लाइनों की छंटाई होती रहेगी।
जेई मुकेश कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed