{"_id":"5a8f22da4f1c1b387b8b8136","slug":"171519330010-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत करेगी बच्चों को राजकीय स्कूल में भेजने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत करेगी बच्चों को राजकीय स्कूल में भेजने की अपील
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत करेगी बच्चों को राजकीय स्कूल में भेजने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
मोरवाला के राजकीय उच्च विद्यालय में वीरवार को विभिन्न मदों पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य द्वार के निर्माण, अभिभावकों को बच्चों के प्रति जागरूक रहने, अधूरे निर्माणाधीन हॉल को पूरा करवाने, गांव में नामांकन अभियान चलाने, स्कूल में रंग-रोगन करवाने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। सरपंच जयकिशन ने कहा कि हमें इस बात का फक्र है कि हमारे राजकीय स्कूल का समस्त स्टाफ और प्रबंधन कमेटी बहुत कुशल है। हम स्कूल के प्रत्येक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और उपस्थित जनों से अपने व आस-पड़ोस के बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिल करवाने की अपील भी करेंगे। स्कूल मुखिया सतपाल दलाल ने भरोसा दिलाया कि स्टाफ में जो लगनशीलता बनी हुई है उसे बरकरार रखा जाएगा। बैठक में सेवानिवृत्त अध्यापक रजाचंद, सूबेदार रत्न सिंह, सतपाल, मुखत्यार, सूरजभान डूडी और बलवान ने भी संबोधित किया।