फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अब चरखी दादरी में भी बनेंगे डीएलएड परीक्षा केंद्र

अब चरखी दादरी में भी बनेंगे डीएलएड परीक्षा केंद्र

Mon, 11 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
अब चरखी दादरी में भी  बनेंगे डीएलएड परीक्षा केंद्र
अब चरखी दादरी में भी बनेंगे डीएलएड परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
अब शिक्षा बोर्ड चरखी दादरी में भी डीएलएड (जेबीटी टीचर कोर्स) परीक्षा केंद्र बनाएगा। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने जिले के डीसी को पत्र भेजकर सूचित कर दिया है। शिक्षा बोर्ड की तरफ से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। शहर के केएन शिक्षण कालेज के छात्र-अध्यापकों ने पिछले दिनो डीसी को ज्ञापन साैंपकर यह परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की थी। अब तक यह परीक्षाएं भिवानी में ही आयोजित होती रही हैं। डीएलएड परीक्षा चरखी दादरी में बनाए जाने पर केएन शिक्षण कालेज की छात्रा सिमरन, मधु, साधना, निक्की, जिज्ञासा, तमन्ना, भावना, निकिता आनंद कुमारी, अनिता, पूजा,ज्योति, पूनम, तमन्ना, जयशिका, मंजू, प्रीति, अमन, आशीष आदि ने डीसी विजय कुमार सिदप्पा का आभार जताया है। अब अगले जुलाई 2018 में होने वाली डीएलएड परीक्षाएं चरखी दादरी में ही होंगी। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने चरखी दादरी जिला प्रशासन से परीक्षा केंद्रों की सूची मांग ली है। ज्ञात रहे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड शुरू से ही जिला स्तर पर डीएलएड की परीक्षा आयोजित करवाता आ रहा है। बोर्ड ने सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बना रखे हैं। अब गत नवंबर 2016 में चरखी दादरी को भी जिले का दर्जा मिल चुका है। ऐसे में चरखी दादरी जिले में भी डीएलएड परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की गई थी। इन छात्र-अध्यापकों ने डीसी को बताया था कि जिले में 14 डीएड शिक्षण कालेज हैं जिनमें करीब 1400 छात्र-अध्यापक जेबीटी अध्यापक का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इन छात्र-अध्यापकों को हर साल परीक्षा देने के लिए भिवानी जाना पड़ता है। ऐसे में खासकर लड़कियों को आने जाने में ज्यादा परेशानी होती है। उन्हें अपने साथ परिजनों को भी ले जाना पड़ता है जिससे काफी आर्थिक व शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ती है। समय की भी बर्बादी होती ह ै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed