{"_id":"594820034f1c1b614b8b4660","slug":"171497899011-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ग्रामीण क्षेत्रों के जलघर भी हुए पानी से लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ग्रामीण क्षेत्रों के जलघर भी हुए पानी से लबालब
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर और गांव के जलघर हुए पानी से लबालब
चरखी दादरी। पिछले पांच दिनों से क्षेत्र में हो रही बारिश की वजह से नहरों में 502 क्यूसेक पानी चल रहा है। नहरों में पानी 23 जून तक चलेगा। इस बार ग्रामीण क्षेत्र के जलघरों में भी पानी पहुंच रहा है। नहरी पानी की चोरी नहीं होने पर कई गांवों में माइनरों की टेल तक पानी पहुंच गया है।
नहरी पानी की किल्लत अब बारिश होने पर कम होने लगी है। मेन लोहारू नहर के अलावा बधवाना, मैहड़ा डिस्टीब्यूट्री में भी पानी चल रहा है। इन मेन नहरों से पानी अब छोटी माइनरों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंचने लगा है। ऐसे में गांवों के जलघरों में पानी पहुंचने पर पेयजल संकट से भी काफी हद तक निजात मिल सकेगी। शहर के दोनों मेन जलघर तकरीबन भरे जा चुके हैं। अब शहर में भी पानी का संकट भी खत्म होते नजर आ रहे हैं। बारिश होने से प्रतिदिन करीब पांच लाख लीटर तक पानी की खपत कम हुई है। पानी का संकट कम होने पर जनस्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से पानी की सप्लाई कर रहा है। शहर के जिन भागों में पानी नहीं पहुंच पा रहा था वहां भी अब पानी का प्रेशर बनने लगा है। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रामपाल का कहना है कि अब शहर में नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में पानी सप्लाई हो रहा है।