{"_id":"5ce1aea6bdec220771035a84","slug":"161558294182-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में आज सरसों की खरीद नहीं हुई तो कल डीसी से मिलेंगे आढ़ती और किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में आज सरसों की खरीद नहीं हुई तो कल डीसी से मिलेंगे आढ़ती और किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। सरसों की खरीद 10 मई और गेहूं की खरीद 15 मई को बंद कर दी गई थी। उसके बाद भी किसानों की करीब एक लाख क्विंटल सरसों अनाज मंडियों में बिना खरीद के पड़ी हुई है। किसान इस बात पर अड़े हुए हैं कि उनके गेट पास काटे जा चुके हैं और उनकी सरसों नहीं खरीदी गई है। जबकि सीएम व कृषि मंत्री सरसों का एक-एक दाना खरीदने की बात कह चुके हैं। इस मामले को लेकर शुक्रवार को आढ़ती व किसान डीसी से भी मिले थे। डीसी संजय जून ने दो तीन दिन में समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया था। अब सोमवार को अगर सरसों नहीं खरीदी गई तो मंगलवार को एक बार फिर से आढ़ती और किसान डीसी संजय जून से मिलने के लिए पहुंचेंगे। आढ़तियों का कहना है कि अगर किसानों की सरसों की खरीद नहीं की जानी थी तो उनके टोकन क्यों काटे गए थे। किसान बार-बार अनाज मंडी और अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है और ऊपर से मौसम खराब होने के कारण उनका अनाज भी खराब हो रहा है। सरकार को किसानों की समस्या का समाधान जल्द निकालना चाहिए।
हैफेड ने तेजी से शुरू किया गेहूं का उठान
झज्जर की अनाज मंडी से खरीद एजेंसी हैैफेड ने तो गेहूं का उठान कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। हैफेड की तरफ से शहर के सेक्टर नौ में गेहूं का भंडारण किया जा रहा है और वेयर हाउस की तरफ से स्पेश की समस्या बताई जा रही है। इसके कारण नाम मात्र की गाड़ियां वेयर हाउस की तरफ से लोड करवाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर आढ़तियों की तरफ से बारिश में भीगे हुए अनाज को सुखाना शुरू कर दिया है। रविवार को मौसम खुलने के बाद सुबह ही धूप खिल गई थी। उसके बाद मजदूर अनाज को सुखाने में जुट गए थे।
सबसे ज्यादा समस्या सरसों को लेकर आ रही है। डीसी ने दो तीन दिन में समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था। अगर सोमवार को काई समाधान नहीं निकला तो मंगलवार को दोबारा से आढ़ती और किसान डीसी से मिलेंगे।
विज्ञापन
चांद सिंह पहलवान, प्रधान, अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन, झज्जर।