फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   चिलचिलाती धूप ने किया हाल बेहाल, तापमान पहुंचा 41 डिग्री

चिलचिलाती धूप ने किया हाल बेहाल, तापमान पहुंचा 41 डिग्री

Sat, 06 Apr 2019 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप ने किया हाल बेहाल, तापमान पहुंचा 41 डिग्री
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार मौसम अधिक गर्म रहने की संभावना जताई जा रही है। अप्रैल के पहले ही सप्ताह में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार तो इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। दोपहर को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी बढ़ने एवं धूप के कारण लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव हो रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। कृषि अधिकारी सुनील कौशिक ने कहा कि अभी बारिश होने की कोई भी संभावना नहीं है। बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी लेकिन सुबह व देर शाम को मौसम में नरमी आ जाती थी। मगर शुक्रवार की सुबह की शुरुआत ही गर्म रही। सुबह 9 बजे ही तेज धूप निकली हुई थी। ज्यों-ज्यों दिन बढ़ा तापमान भी बढ़ता चला गया और दोपहर साढ़े तीन बजे तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान हमेशा जाम रहने वाला रोहतक-दिल्ली हाईवे पर दोपहर के वक्त चहल-पहल कम रही। छाते और कपड़े ढक कर लोगों ने धूप से बचाव किया। शाम चार बजे के बाद तापमान में गिरावट हुई।

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार
अप्रैल-2018 के पहले सप्ताह में तो औसत तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा था। आधा महीना बीत जाने के बाद ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा था। इसी तरह 2017 में भी पहले सप्ताह में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा लेकिन इस बार तो गर्मी ने रिकॉर्ड ही तोड़ दिया। शुरुआती पांच दिन में ही तापमान 41 डिग्री पहुंच गया। अभी अप्रैल शुरू ही हुआ है और गर्मी ने तेवर दिखा दिए हैं। इस तरह रहा तो मई-जून में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे बढ़ा तापमान
एक अप्रैल 37 डिग्री
दो अप्रैल 37 डिग्री
तीन अप्रैल 38 डिग्री
चार अप्रैल 39 डिग्री
पांच अप्रैल 41 डिग्री

बदल रही दिनचर्या
गर्मी बढ़ने के कारण लोगों की दिनचर्या भी बदलने लगी है। अब लोग हलके कपड़ों में नजर आते हैं। दोपहर के वक्त अधिकांश लोग सिर ढके दिखाई देते हैं। खासकर युवतियां और महिलाएं तो बगैर छाते और बिना मुंह ढके नहीं निकल रही। पहनावे के अलावा खानपान में भी काफी असर पड़ा है। बाजारों में आइसक्रीम पार्लर और जूस की दुकानों पर रौनक आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed