{"_id":"5c9bce28bdec22142430728b","slug":"161553714728-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राणियों के लिए पानी की एक-एक बूंद कीमती: न्यायधीश अरविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राणियों के लिए पानी की एक-एक बूंद कीमती: न्यायधीश अरविंद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बुधवार को जल संरक्षण पर जनचेतना रैली का आयोजन किया गया। स्थानीय न्यायिक परिसर से बस स्टैंड रोड तक निकाली गई इस चेतना यात्रा में अधिवक्ता, पैरा लीगल वालंटियर, जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद नसीयर ने सुबह दस बजे जल संरक्षण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम सुनील कुमार की उपस्थिति में आयोजित रैली को संबोधित कर अरविंद नसीयर ने कहा कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार यह जनचेतना यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन का आधार है। पानी की एक-एक बूंद प्राणिमात्र के लिए कीमती है। पानी को भविष्य के लिए बचाकर रखना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है। घर, दफ्तर, दुकान चाहें कहीं भी हों हमें पानी को बेकार बहने नहीं देना चाहिए। सीजेएम सुनील कुमार ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण केवल कानूनी जागरूकता ही नहीं बल्कि सामाजिक विषयों पर भी जन अभियान चलाता रहा है। इससे पहले प्राधिकरण की ओर से जिला में नशा मुक्ति और दिव्यांगों की सहायतार्थ कार्यक्रम चलाया गया था। आम नागरिकों को पानी की महत्ता बताने के उद्देश्य से यह रैली निकाली जा रही है। रैली में शामिल अधिवक्ताओं ने जल ही जीवन है, जल है तो कल है आदि के नारे लगाए। कोर्ट परिसर से स्लोगन लिखी तख्तियां व नारे लगाकर यह रैली सिटी थाना, भगवान परशुराम चौक, बसस्टैंड रोड, नगर परिषद कार्यालय से होते हुए वापिस कोर्ट कैंपस में समाप्त हुई। इस रैली में अधिवक्ता गुलजारी लाल गुप्ता, देवेंद्र सिंह परमार, मोहित शर्मा, धर्मबीर वशिष्ठ, राजपाल वर्मा, पूनम सांगवान, सुमन वशिष्ठ, पीएलवी रोहतास शर्मा, सुरेंद्र दिसोदिया, रोशनी शर्मा, लक्ष्मी देवी, जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी विजय कुमार, अनीता देवी, राजेंद्र सिंह व कर्णसिंह सोनी, दिनेश रंगा, रूप कुमार परमार, सोनिया आदि ने भाग लिया।