फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   0्रमिकों ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

0्रमिकों ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Fri, 01 Mar 2019 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
0्रमिकों ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा के आह्वान और दादरी ब्लॉक कमेटी की अगुवाई में भवन निर्माण कामगार मजदूरों ने वीरवार को शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान लघु सचिवालय पहुंचकर तहसीलदार के माध्यम से डीसी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान यूनियन में शामिल श्रमिकों ने कर्मकार कल्याण बोर्ड की सेवाओं को ऑफ लाइन ही करने की मांग की।

ब्लॉक सचिव जयभगवान रावलधी ने बताया कि सभी निर्माण मजदूर कारीगरों ने वीरवार को यूनियन कार्यालय में एकत्रित होकर रोष सभा की। इस सभा में जिला सचिव अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के कारण निर्माण मजदूर कारीगरों में भारी रोष है। इस सरकार ने 429 सुविधाओं को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत भवन निर्माण एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन करने का फैसला लिया है। इस कारण दो माह से प्रदेश के निर्माण मजदूर कारीगर दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हैं। मजदूरों का न तो पंजीकरण हो रहा है और न नवीनीकरण हो रहा है। इसके अलावा अन्य सुविधाओं के फार्म भी जमा नहीं हो रहे हैं। आठ माह से भिवानी और चरखी दादरी के हजारों सुविधा फार्म जमा होने के बावजूद मजदूरों को सुविधा राशि का लाभ नहीं मिल रहा है। निर्माण मजदूरों के बोर्ड में 2900 करोड़ रुपये जमा होने के बावजूद उन्हें सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। सरकार बोर्ड के पैसे का राजनैतिक फायदा उठाने के लिए इस्तेमाल कर रही है। इसके खिलाफ निर्माण मजदूर कारीगरों में भारी रोष है। इस मौके पर सोमबीर पांडवान, ओमबीर बिगोवा, अरविंद गुडाना, सुरेश, रफीक नीमली, ओमप्रकाश, रामनिवास, नीता कासनी, आजाद ढाणी फौगाट, कुलदीप चरखी, कर्ण सिंह रासीवास आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed