{"_id":"5c704b88bdec22736a76a2bf","slug":"161550863240-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुक्कल बोली: धनखड़ कमजोर विधायक, हम नहीं जानें देंगे एम्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुक्कल बोली: धनखड़ कमजोर विधायक, हम नहीं जानें देंगे एम्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। बाढ़सा एम्स को मनेठी में शिफ्ट को लेकर गीता भुक्कल ने कृषि मंत्री ओपी धनखड़ पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ओपी धनखड़ कमजोर विधायक हो सकते हैं लेकिन वो एम्स नहीं जाने देंगी। बाढ़सा में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रयासों से एम्स शुरू करवाया गया था। यहां पर कैंसर इंस्टीट्यूट से पहले ही एम्स की ओपीडी शुरू की गई थी। एम्स में ओपी धनखड़ किस प्रकार कह सकते हैं कि यहां कभी एम्स नहीं आया। यह बात पूर्व शिक्षामंत्री व विधायक गीता भुक्कल ने देर रात झज्जर में कही। भुक्कल ने कहा कि उन्होंने शिलान्यास समारोह व ओपीडी स्लिप व दूसरे सुबूत विधानसभा में देने के लिए तैयार करवा लिए हैं। विधानसभा में मंत्री ओपी धनखड़ की बात का जवाब देंगी।
गिर गया है भाजपा विधायकों का स्तर
सदन में मंत्री ओपी धनखड़ के साथ हुई तीखी बहस को लेकर गीता भुक्कल ने कहा कि भाजपा विधायकों का स्तर गिर गया है। उन्हें न तो सदन की मर्यादा का ध्यान रहता और न ही महिलाओं का सम्मान करना आता है। भुक्कल ने कहा कि भाजपा नेता चुनाव को लेकर बौखलाए हुए हैं।
यूथ कांग्रेस करेगी आज प्रदर्शन
यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान दीपक धनखड़ ने कहा कि वे शनिवार को शहर में प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन कर क्षेत्र के लोगों को भाजपा की चालाकी के बारे में बताया जाएगा। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता एम्स की यहां से किसी भी कीमत पर नहीं जाने देंगे। यहां के लोगों की लाइफ लाईन बनने वाले एम्स को सरकार मनेठी नहीं शिफ्ट कर सकती। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता इसका जवाब देंगे।