{"_id":"5aeb5f7e4f1c1b350b8b7ef9","slug":"161525374846-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी बर्बादी पर होगी एफआईआर : एसडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी बर्बादी पर होगी एफआईआर : एसडीओ
Updated Fri, 04 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बादली।
व्यर्थ में पानी बहाने वालों के खिलाफ अब विभाग ने कमर कस ली है। अगर किसी नल से पानी व्यर्थ में बहता पाया जाता है तो उपभोक्ता के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीई धर्मबीर सिंह ने कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वह ग्रामीण दौरे पर पानी व्यर्थ बहाने वालों के खिलाफ कदम उठाएं। उन्होंने बताया कि पीने के पानी की सप्लाई शुरू होते ही पुरुष अपनी गाड़ियों को धोना शुरू कर देते हैं जबकि इसमें अधिकतर पानी व्यर्थ ही नालियों में बह जाता है। जिससे कई घरों में पानी की सप्लाई की पूर्ति नहीं हो पाती और लोग पानी को तरस जाते हैं।
एसडीई ने बताया कि ग्रामीणों को बार बार समझाने के बाद भी ग्रामीण पीने योग्य पानी को बचाने और व्यर्थ में न बहाने में सार्थकता नहीं दिखा रहे। धर्मबीर सिंह ने कहा किगर्मी के मौसम में पानी की बर्बादी करने वालों से जनस्वास्थ्य विभाग अब सख्ती से निपटेगा। जिसके लिए टीमों का गठन किया गया है। गठित की गई ये टीमें पानी सप्लाई के दौरान गलियों में घर-घर जाकर व्यर्थ में पानी बहाने वालों के खिलाफ ठोस कार्यवाही अमल में लाएं।