फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जलघर के वाटर स्टोरेज टैंक खाली होने पर हेडपंपों पर निर्भर 30 हजार की आबादी, दस दिन बाद आएगा नहरी पानी

जलघर के वाटर स्टोरेज टैंक खाली होने पर हेडपंपों पर निर्भर 30 हजार की आबादी, दस दिन बाद आएगा नहरी पानी

Wed, 02 May 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
जलघर के वाटर स्टोरेज टैंक खाली होने पर हेडपंपों पर निर्भर 30 हजार की आबादी, दस दिन बाद आएगा नहरी पानी
जलघर के वाटर स्टोरेज टैंक खाली, हैंडपंपों पर निर्भर 30 हजार की आबादी
विज्ञापन

बौंदकलां। जलघर के पांचों वाटर स्टोरेज टैंकों में पानी तलहटी में पहुंचने से बौंदकलां की 30 हजार की आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए हैंडपंप का सहारा ले रहे हैं। अभी लोगों को दस दिन और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि सिंचाई विभाग बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी में 11 को पानी छोड़ेगा।
बौंदकलां की 30 हजार की आबादी के लिए जलघर में वाटर स्टोरेज के लिए पांच टैंक जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पास में है। मंगलवार को जलघर के सभी टैंकों में पानी तलहटी में पहुंच चुका है। जलघर परिसर में केवल एक ही भूमिगत ट्यूबवेल लगाया गया है। इसके सहारे ही जलघर के कर्मचारी पानी स्टोरेज करके पेयजल की आपूर्ति करते हैं। लेकिन बिजली की कम आपूर्ति भी पेयजल आपूर्ति में बाधक बनी हुई है। जलघर से राजकीय महाविद्यालय, सीएचसी के अलावा दो और बूस्टिंग स्टेशनों में पानी की आपूर्ति की जाती है। कस्बे में पेयजल की आपूर्ति के लिए पांच मुख्य लाइनें है। हर मुख्य लाइन में आठ से लेकर दस जोन बना रखे हैं। जलघर में टैंक खाली होने के चलते गांवों में पेयजल की हर लाइन में आपूर्ति आठ से लेकर दस दिनों में ही संभव हो पाती है। ट्यूबवेल का पानी भी खारा होने के कारण यह पानी घर में उपयोग के लायक नहीं है। ग्रामीणों को दस रुपये खर्च करके कैंपर रखवाने पड़ रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीण सुबह और शाम को जहारवीर गोगापीर के मंदिर और जलघर परिसर में लगे हैंडपंपों से पानी की केन लेकर आते हैं। पेयजल की भारी किल्लत के चलते महिलाओं को काफी दूर से सिरों पर पानी लेकर आना पड़ता है।
विज्ञापन


33 दिन बाद आएगा नहरी पानी
बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी में सिंचाई विभाग द्वारा एक अप्रैल को नहरी पानी छोड़ा गया था जो 7 तक चला था। इन सात दिनों में दो बार डिस्ट्रीब्यूटरी टूटने के कारण पानी पीछे से बंद कर दिया गया था। अप्रैल में पूरा पानी नहीं चलने के कारण जलघर के टैंक खाली रह गए थे जिसके चलते ही अब पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मानें तो पिछली टर्न के बाद इस बार 33 दिन बाद डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 मई को दिया जाएगा नहर में पानी : एक्सईएन
सिंचाई विभाग के एक्सईएन ने बताया कि बौन्दकलां डिस्ट्रीब्यूटरी में 11 मई को पानी छोड़ जाएगा। नहर में पानी आने के बाद ही जलघरों में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed