{"_id":"5a906f074f1c1b4d588ba160","slug":"161519415047-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वरोजगार से आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बने महिलाएं: सुकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वरोजगार से आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बने महिलाएं: सुकेश
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना रोजगार कर सशक्त बनें महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
महिलाओं को रोजगार व व्यवसाय के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से ह्यूमन पीपुल टु पीपुल इंडिया संस्था की ओर से वार्ड सात में तीन दिवसीय स्टार्टअप प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। शिविर यूनाइटेड नेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यशाला में उपस्थित महिलाओं को उप परियोजना अधिकारी पूरणचंद गुर्जर ने कहा कि व्यवसाय का मुख्य उद्देश्य लाभ कमाना और ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करना होता है। इसलिए महिलाएं अपने व्यवसाय का चुनाव स्वयं की कार्यकुशलता, स्थानीय संभावनाएं एवं संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर और छोटे स्तर से शुरू करें ताकि जोखिम की संभावनाएं कम हों। कार्यशाला में प्रोजेक्ट मास्टर ट्रेनर सुकेश कुमार, फील्ड ट्रेनर नितिन व पूनम भी उपस्थित रहे। मास्टर ट्रेनर सुकेश कुमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें भी विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं योजनाओं के माध्यम से निजी तौर पर व्यवसायिकता को बढ़ावा दे रही हैं। यूनियन बैंक के आरडीओ बीजेंद्र कुमार ने महिलाओं को हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा संचालित योजनाओं, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और स्टैंड अप योजना जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का लाभ उठाकर स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में पैंतावास खुर्द, चरखी, लोहारवाडा, घसोला, खातीवास, फतेहगढ़ और घिकाड़ा की 33 महिलाओं ने भाग लिया।
फोटो 05
शिविर में महिलाओं को जागरूक करते हुए।