{"_id":"5a8f23bd4f1c1bd04b8b72bc","slug":"161519330237-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय कालेज में साक्षात्कार पर व्याख्यान आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय कालेज में साक्षात्कार पर व्याख्यान आयोजित
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय कॉलेज में साक्षात्कार पर व्याख्यान
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव बहु स्थित राजकीय कॉलेज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं साक्षात्कार विषय पर आधारित व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुदर्शन ने किया। मुख्य वक्ता आनंद प्रकाश सहारण ने साक्षात्कर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने साक्षात्कार के समय बॉडी लेंगवेज के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार के जरिए व्यक्ति का एक प्रकार से मूल्यांकन भी किया जा सकता है। द्वितीय सत्र में बाढड़ा से आए एसोसिएट प्रो. अत्तर सिंह ने सड़क सुरक्षा संबंधी विविध जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें सड़क यातायात के नियमों की पालना करनी चाहिए ताकि सड़क हादसों से बचा जा सके। इस दौरान राजनीतिक शास्त्र की प्रवक्ता डॉ. अनिता फौगाट ने कहा कि सड़क सुरक्षा आज बड़ा विषय बनता जा रहा है। हमें यातायात नियमों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। इस अवसर पर डॉ.अनिता फौगाट, डॉ.मुकेश, डॉ. अनिल, डॉ.सुनील, डॉ.रवींद्र, सचिन, सुनील, प्रवीन व मोनिका आदि मौजूद थे।