फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जीवन में मां, महात्मा व परमात्मा से बढ़कर कुछ नहीं: साध्वी

जीवन में मां, महात्मा व परमात्मा से बढ़कर कुछ नहीं: साध्वी

Wed, 17 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
जीवन में मां, महात्मा व परमात्मा से बढ़कर कुछ नहीं: साध्वी
जीवन में मां, महात्मा व परमात्मा से बढ़कर कुछ नहीं: साध्वी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
जैन साध्वियों के चरखी दादरी आगमन पर शहर के जैन समाज से जुड़े लोगों ने उनका स्वागत किया। महासाध्वी श्रमणी गौरव, शक्तिप्रभा महाराज, अक्षिता, रक्षिता ढाणे का गांव कितलाना में स्वागत किया गया। इस दौरान धर्म चर्चा करते साध्वी श्रमणी और शक्तिप्रभा ने कहा कि जीवन में मां, महात्मा और परमात्मा से बढ़कर कुछ भी नहीं है। मानव जीवन में तीन आशीर्वाद - बचपन में मां का, जवानी में महात्मा और वृद्धावस्था में परमात्मा का अत्यंत ही आवश्यक है। इस दौरान साध्वियों ने मानव जीवन को गुणों से परिपूर्ण करने को भी अत्यंत जरूरी बताया और कहा कि सुंदर रूप वाला, यौवन से युक्त ऊंचे कुल में पैदा होने के बावजूद विद्या से हीन मनुष्य सुगंध रहित फूल के समान ही होता है। उन्होंने जीवन में शांति पाने के लिए क्रोध को काबू में रखने, परिस्थितियों से समझौता करने और वर्तमान में जीने और सजग रहने पर भी बल दिया। इस मौके पर टीनू जैन, मुकेश जैन, महेश जैन, मनोज जैन, लक्की जैन, धीरज जैन, संजय जैन, हैप्पी जैन सहित अन्य जैन श्रद्धालु व ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed