{"_id":"5a2aeb894f1c1b68678c0c76","slug":"161512762249-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल लाइन लीकेज से सड़कें हो रही कंडम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल लाइन लीकेज से सड़कें हो रही कंडम
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
पेयजल लाइन लीकेज से सड़कें हो रही कंडम
अमर उजाला ब्यूरो।
बौंदकलां
जनस्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के कारण बौंदकलां गलियों में प्रतिदिन हजारों लीटर पानी सड़क पर व्यर्थ बह रहा है। लोग अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन दो माह हो इस समस्या का अब तक कोई स्थाई समाधान नहीं हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों में विभाग के प्रति गहरा रोष बना हुआ है। पानी से गलियां व सड़कें खराब होने लगी हैं। स्थानीय लोगों ने विभाग अधिकारियों से जल्द ही समस्या का समाधान करने की मांग की है।
दादरी-रोहतक मुख्य मार्ग पर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के समीप सड़क किनारे पेयजल लाइन लीकेज के चलते पानी व्यर्थ बहता रहता है। लाइन का पानी सड़क को भी क्षतिग्रस्त कर रहा है। वहीं राजकीय प्राथमिक पाठशाला की चारदीवारी के पास चार इंची पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण लाइन से व्यर्थ में पानी बह रहा है। विभाग द्वारा जल बचाओ, कल बचाओ की मुहिम भी यहां पर बेअसर होती दिख रही है। ऊण रोड से बौंदखुर्द को जाने वाली सड़क पर मुख्य बाजार के समीप भी दो-तीन जगह पर पानी की लीकेज के चलते पानी बर्बाद हो रहा है।
---
लिखित शिकायत दर्ज करवाएं लीकेज करवाएंगे ठीक : एक्सईएन
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक्सईएन विशाल बंसल ने कहा कि गांव में कहीं पर भी कोई लाइन लीकेज है तो उसकी शिकायत जलघर में दर्ज करवाएं। शिकायत मिलने पर विभाग लीकेज को ठीक करवा देगा।