फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ोडवेज कर्मचारियों ने 30 की हड़ताल स्थगित की

ोडवेज कर्मचारियों ने 30 की हड़ताल स्थगित की

Mon, 30 Oct 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
ोडवेज  कर्मचारियों ने 30 की हड़ताल स्थगित की
रोडवेज कर्मचारियों ने स्थगित की 30 अक्तूबर की हड़ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
दादरी डिपो में 30 अक्तूबर को होने वाली हड़ताल को तालमेल कमेटी ने 13 नवंबर तक वापस लेने का निर्णय लिया है। रोडवेज प्रबंधक की तरफ से मिले आश्वासन के बाद यह निर्णय लिया गया है। रोडवेज यूनियन के पदाधिकारियों पर 52 हजार रुपये की रिकवरी डालने को लेकर यूनियनों ने 30 अक्तूबर को चक्का जाम की चेतावनी दी थी। अब रिकवरी मामले में रोडवेज महानिदेशक से 13 नवंबर को चंडीगढ़ में वार्ता के लिए बुलाया गया है।
दादरी डिपो की विभिन्न यूनियनों की तालमेल कमेटी ने 24 अक्तूबर को भी डिपो में दो घंटे का विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया था। साथ ही अल्टीमेटम दिया था कि 30 अक्तूबर तक उनकी मांगें नहीं मानी गई तो डिपो में हड़ताल कर चक्का जाम कर दिया जाएगा। रविवार को रोडवेज की तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य अनूप सहरावत, नरेंद्र दिनोद व रणबीर गहलौत की मौजूदगी में वर्कशॅाप परिसर में गेट मीटिंग की गई।
विज्ञापन

इस दौरान डिपो प्रधान राजेश रावलधी ने कहा कि जुलाई माह में कच्चे कर्मचारियों को हटाने के विरोध में यूनियनों ने डिपो बंद कर हड़ताल की थी। जिस पर विभाग ने हड़ताल में शामिल यूनियन पदाधिकारियों पर 52 हजार रुपये की रिकवरी डाल दी। अब डाली गई रिकवरी को वापिस करवाने व वर्कशॉप से हटाए 52 कच्चे कर्मचारियों को वापस लेने की मांग को लेकर 30 अक्तूबर को डिपो में पूरी तरह से पहिया जाम की चेतावनी दी गई थी। उन्होंने बताया कि छह नवंबर को भिवानी में तालममेल कमेटी की भी बैठक होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश रावलधी ने बताया कि परिवहन मंत्री व महानिदेशक के आश्वासन पर फिलहाल 30 अक्तूबर की हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। 13 नवंबर को वार्ता सिरे नहीं चढ़ी तो दोबारा से हड़ताल का आह्वान किया जाएगा। किसी भी कर्मचारी पर हड़ताल के कारण रिकवरी नहीं होने दी जाएगी।

राजेश रावलधी ने बताया कि रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक रामकुमार ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि उनकी परिवहन मंत्री व विभाग के आला अधिकारियों से बात हुई है। अब तालमेल कमेटी के सदस्यों को 13 नवंबर को चंडीगढ़ में महानिदेशक से वार्ता के लिए बुलाया है। इस मौके पर डिपो प्रधान राजेश रावलधी, भूप सिंह धनासरी, धर्मबीर डाला, संजय सांगवान, बिल्लू, अतर सिंह, मनोज, परमजीत, राजेश मकड़ानी व सतीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed