{"_id":"6914ed472fe7b054f0000be5","slug":"160-quintals-of-wheat-seeds-were-distributed-to-the-farmers-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-128260-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: किसानों को 160 क्विंटल गेहूं का बीज किया गया वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: किसानों को 160 क्विंटल गेहूं का बीज किया गया वितरित
Thu, 13 Nov 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। शहर के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास स्थित दो सरकारी दुकानों से बुधवार को लगभग 160 क्विंटल गेहूं के बीज का वितरण किया गया। इसके अलावा शहर की अनाज मंडी में इफको केंद्र से बचा हुआ डीएपी और 44 नंबर दुकान से यूरिया किसानों को वितरित किया गया।
झज्जर क्षेत्र में किसानों को अलग-अलग जगहों से गेहूं का बीज, डीएपी और यूरिया वितरित किया जा रहा है। शहर के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास स्थित हरियाणा बीज विकास निगम की दुकान से लगभग 120 क्विंटल और हरियाणा भूमि सुधार विकास निगम की दुकान से लगभग 40 क्विंटल गेहूं का बीज वितरित किया गया।
दोनों दुकानों पर अभी लगभग 950 क्विंटल गेहूं का बीज बचा हुआ है, जिसको आगामी दिनों में किसानों को वितरित किया जाएगा। वहीं, अभी दुकानों पर 303, 187, 222, 370 व 372 किस्म का गेहूं का बीज बचा हुआ है।
विज्ञापन
इसके अलावा बुधवार को शहर की अनाज मंडी में इफको केंद्र से बचे हुए 100 बैग डीएपी किसानों को वितरित किए गए। वहीं, 44 नंबर दुकान से किसानों को बुधवार को लगभग 300 बैग यूरिया वितरित किए गए। वहीं, 200 बैग यूरिया बचे हुए है, जिनकों आगामी दिनों में किसानों को वितरित किया जाएगा।
अभी दुकानों पर यूरिया और डीएपी को लेकर किसी प्रकार परेशानी देखने का नहीं मिल रही है। शांतिपूर्ण तरीके से किसानों को यूरिया व डीएपी वितरित किया जा रहा है।