फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बहु कॉलेज छात्राओं को सुरक्षाकवच प्रदान करेगी खाप कमेटी

बहु कॉलेज छात्राओं को सुरक्षाकवच प्रदान करेगी खाप कमेटी

Mon, 01 Jul 2019 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
बहु कॉलेज छात्राओं को सुरक्षाकवच प्रदान करेगी खाप कमेटी
झज्जर। गांव बहु के मडु अखाड़ा में रविवार को बहु खाप-15 व बिरोहड़-12 खाप में शामिल गांवों के प्रतिनिधियों की पंचायत प्रधान महेंद्र सिंह गहलावत की अध्यक्षता में हुई। पंचायत में गांव के स्कूल व कॉलेजों में पढ़ने आने वाली छात्राओं को सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण प्रदान करने, कॉलेज में अनुशासन बनाए रखने, स्टाफ व अन्य सुविधाओं को पूरा कराने के विषय में विचार विमर्श किया गया। विचार मंथन के उपरांत एक कमेटी का भी गठन किया गया। गठित की गई कमेटी का प्रधान खानपुर खुर्द के सरपंच उदय सिंह को बनाया गया।
विज्ञापन

फूल सिंह पूर्व सरपंच बहु उपप्रधान, राजल नौगामा एडवोकेट को सचिव, संजय मित्तल बहू को कोषाध्यक्ष व कप्तान खानपुर कला को सह सचिव बनाया गया। कार्यकारिणी में अलग अलग गांव के प्रमुख लोगों को शामिल किया गया है। जिसमें प्रेम नंबरदार, डॉ अजय तवर, ब्रम्हावत, अजय शर्मा, अजीत सिंह खेड़ा सरपंच, भूपेंद्र सरपंच खोरडा, मदन पूर्व सरपंच, जयप्रकाश प्रधान मोहनबाड़ी, महासिंह बववा, भीम सिंह पूर्व सरपंच, सज्जन सिंह पूर्व सरपंच, ताराचंद शर्मा बाघोत, प्रधान महेंद्र सिंह गहलावत, पंच गांमा प्रधान रणबीर सिंह को कार्यकारिणी में रखा गया है। पंचायत में बहु 15 व बिरोहड़ 12 गांवों के प्रतिनिधियों के अलावा आसपास के अन्य गांवों के प्रमुख लोग भी शामिल रहे। महेंद्र सिंह गहलावत ने बताया कि गठित की गई कार्यकारिणी कमेटी बहु के महिला महाविद्यालय में अनुशासन, शिक्षा व्यवस्था, सुविधाओं को पूरा कराने के अलावा आसपास वातावरण को छात्राओं के अनुकूल बनाए रखने और असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए काम करेगी। उन्होंने बताया कि कमेटी का उद्देश्य यहां पढने आने वाली छात्राओं को सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण देना है। पंचायत में संजय मित्तल, अजय सरपंच, फूल सिंह पूर्व सरपंच, जय भगवान शर्मा, माया चंद, उदय सिंह सरपंच, दिलबाग एडवोकेट, अतर सिंह, रविंद्र शर्मा, अतर सिंह, कृष्ण कुमार, मडु पहलवान, ब्रह्मानंद पूर्व सरपंच सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed