{"_id":"5d190bff8ebc3e3ca953e30d","slug":"156192253815-charkhidadri-news7","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत और सेवक पर हमला करने के आरोपियों पर केस हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत और सेवक पर हमला करने के आरोपियों पर केस हुआ दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बौंदकलां। गांव रानीला में दस दिन पहले महंत और सेवक पर हमला करने के आरोपियों पर बौंदकलां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस शिकायत में सेवक ने कुटिया को आग लगाने के आरोप भी लगाए हैं। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
गांव रानीला निवासी राज मिस्री प्रवीन ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि गांव रानीला में धराणा जोहड़ पर दादा सता का मंदिर बना हुआ है। करीब दो महीने पहले बाबा अर्जुन गिरी के पास वह रहने लगा था। इसी दौरान कुटिया भी तैयार की गई थी। गत 20 जून की रात करीब सवा 11 बजे प्रवीन और वेदप्रकाश महंत के पास बैठे थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां आए और उन्होंने डंडों से अर्जुन गिरी पर हमला कर दिया। प्रवीन ने जब बीच बचाव किया तो हमलावरों ने उसे भी बुरी तरह से पीटा। हमले में अर्जुन गिरी और प्रवीन घायल हो गए थे। मेडिकल रिपोर्ट में महंत अर्जुन गिरी को 13 और सेवक प्रवीन को सात चोंटे दिखाई गई हैं। हमले के दौरान अन्य वेदप्रकाश डरकर मौके से भाग गया। आरोप है कि इस दौरान कुटिया को भी आग के हवाले कर दिया गया। आग लगने से कुटिया में रखा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने प्रवीन के बयान पर अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।