फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नाइट डोमिनेशन : 548 वाहनों की जांच कर 24 का किया चालान

नाइट डोमिनेशन : 548 वाहनों की जांच कर 24 का किया चालान

Mon, 01 Jul 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन : 548 वाहनों की जांच कर 24 का किया चालान
चरखी दादरी। जिला पुलिस ने रविवार को नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को कई सफलताएं हाथ लगी। पुलिस टीमों ने अलग-अलग जगहों से नौ लोगों को 168 बोतल शराब सहित काबू किया। इनके खिलाफ संबंधित थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमें रात दस से सुबह चार बजे तक सड़कों पर रही और इस दौरान क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई।
विज्ञापन

पुलिस कप्तान स्मिति चौधरी ने बताया कि अभियान के दौरान सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी अपने-2 क्षेत्र में गश्त पर मौजूद रहे। विभिन्न स्थानों को चिह्नित कर नाकाबंदी की गई। इस दौरान व्यक्तियों व वाहनों की गहनता से जांच की गई। अभियान के दौरान होटल, धर्मशाला, सराय, ढाबों व अन्य ठहरने वाले स्थानों की भी तलाशी की गई। स्मिति चौधरी पुलिस ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक रोहतक रेंज व पुलिस महानिदेशक हरियाणा के दिशा-निर्देशों पर स्पेशल नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

डोमिनेशन के दौरान जिला में 23 स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की गहनता से जांच की गई। बाजार व संकरे रास्तों पर पैदल गश्त लगाई गई। जिला में तैनात सभी राइडर व पीसीआर ने प्रभावी रूप से गश्त की और महिला पुलिस ने भी गश्त व नाकाबंदी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। डोमिनेशन के दौरान करीब 548 वाहनों की जांच की गई और मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 वाहनों के चालान किए गए। डोमिनेशन के दौरान 10 लोगों के पर्चा अजनबी काटे गये। 138 सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग की गई व सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते प्रोफेसर कॉलोनी निवासी कुशल व रंगीला हनुमान मंदिर निवासी परतुष को शंकर कॉलोनी से काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस टीमों ने गांव दुधवा निवासी सुरेश से दस बोतल, नौरंबागास निवासी अशोक से 13 बोतल, जीतपुरा निवासी संदीप से 12 बोतल, रासीवास निवासी जसबीर से 13 बोतल, गतौली निवासी अजीत से 20 बोतल, बौंदकलां निवासी रवि से दस बोतल, बिगोवा निवासी अमित से 12 बोतल, शहर के वार्ड-14 निवासी सुमित से 25 बोतल देशी शराब व तीन बियर बरामद की गई। इसके अलावा नरसिंहवास निवासी हवा सिंह से 25 बोतल शराब देशी व तीन बियर बरामद की गई। मांढी हरिया निवासी विकास से भी पुलिस ने 12 बोतल शराब बरामद की। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed