{"_id":"5d17d1e88ebc3e3ca40ce90f","slug":"156184213110-jhjhar-news27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर सड़कों पर उतरी आशा वर्करज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर सड़कों पर उतरी आशा वर्करज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। अपनी मांगों को लेकर जलघर पर एकत्रित हुई आशा वर्कर्स ने शनिवार को प्रदर्शन किया। आशा वर्कर्स शहर में रोष मार्च निकालते हुए झज्जर सिविल अस्पताल पहुंची और सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो वह आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगी। वहीं सीएमओ ने आशा वर्करों द्वारा सौंपे गए इस ज्ञापन को सरकार के पास भेजे जाने की बात कही है।
जिलाभर से आई यह आशा वर्कर्स शनिवार सुबह शहर के जलघर में एकत्रित हुई। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए वे नागरिक अस्पताल पहुंची और सीएमओ को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पहले जलघर में उन्होंने प्रदर्शन की रणनीति तैयार की। यहां आशा वर्कर्स ने कुछ देर धरना भी दिया। धरने की अध्यक्षता कविता ने की व संचालन जिला सचिव अनीता भागलपुरी ने किया। इस दौरान सीटू के जिला प्रधान रामचन्दर आशा वर्कर्स के इस धरने को अपना समर्थन देने पहुंचे। धरने को संगठन की प्रदेशाध्यक्ष प्रवेश मातनहेल व जिला प्रधान कविता ने भी संबोधित किया। इन दोनों नेताओं ने कहा कि आशा वर्करों की जो रूटीन की एक्टिविटी है उसे 50 प्रतिशत काटा गया है उसे तुरंत प्रभाव से लागू करना चाहिए। धरने में सुमन, मनीषा, सरोज, अनिता, सविता, प्रेमलता व कमलेश भी शामिल रही।