फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जिले में 44 हजार 501 रसोई हुई धुआं मुक्त

जिले में 44 हजार 501 रसोई हुई धुआं मुक्त

Thu, 20 Jun 2019 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
जिले में 44 हजार 501 रसोई हुई धुआं मुक्त
झज्जर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिले में अब तक 44 हजार 501 लाभार्थियों को घरेलू गैस सिलेंडर वितरित किए गए हैं। सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए योजना का दायरा बढ़ाया है। जिला में योजना को लागू कर रहे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को ईपीएमयूआई-2 के तहत ज्यादा से ज्यादा पात्र परिवारों को लाभ देने के निर्देश जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना सूची में शामिल, एससी एसटी हाउस होल्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थी, अंत्योदय अन्न योजना, अति पिछड़ा वर्ग आदि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


दूसरे फेज में इन्हें किया शामिल
ईपीएमयूवाई-2 के तहत अन्य गरीब व जरूरतमंद जिनके पास घरेलू गैस सिलेंडर नहीं है, ऐसे परिवारों को योजना में शामिल किया गया है। इस श्रेणी में केवल लाभार्थी परिवार की महिला के नाम से घरेलू गैस कनेक्शन जारी किया जा रहा है। अभी तक अन्य पिछड़ा वर्ग बिना घरेलू गैस कनेक्शन की श्रेणी के तहत जिले भर में 165 महिलाओं ने लाभ लिया है। ये ऐसे परिवार थे जिनके पास एलपीजी कनेक्शन नहीं थे।
विज्ञापन


केरोसिन मुक्त हो चुका झज्जर
प्रदेश के साथ-साथ जिला झज्जर पहले ही केरोसिन मुक्त हो चुका है। केरोसिन मुक्त योजना के तहत जिले में 3650 परिवारों को योजना का लाभ दिया गया है। जबकि प्रधानमंत्री व अन्य स्कीमों के तहत 40 हजार 686 परिवारों को घरेलू गैस कनेक्शन दिए गए हैं। इस तरह अभी तक जिला में कुल 44 हजार 501 परिवारों को प्रधानमंत्री योजना का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक 44 हजार 501 परिवारों को घरेलू गैस कनेक्शन जारी कर रसोई को धुआं मुक्त बनाया जा चुका है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सर्वे करवाकर सौ फीसदी परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा।
संजय जून, डीसी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed