{"_id":"5cfc1e9bbdec2207114c158d","slug":"15600267721320-jhjhar-news115","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह में भरे जाएंगे 20 हजार पद : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह में भरे जाएंगे 20 हजार पद : सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड विजय से उत्साहित प्रदेश की मनोहर सरकार विधानसभा चुनाव से पहले आगामी 100 दिनों के भीतर सरकारी नौकरियों का बड़ा पिटारा खोलने के साथ ही स्कूल-कॉलेजों में शिक्षा के स्तर में सुधार, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने के साथ हर वर्ग की समस्याओं के स्थायी समाधान के एक्शन प्लान पर काम करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह जानकारी वीरवार को झज्जर में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े 20 हजार पदों पर शीघ्र भर्ती की जाएगी। यह कार्य आगामी तीन माह के भीतर ही पूरा किया जाएगा। राज्य में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में पांच हजार पदों पर भर्ती की जाएगी साथ ही ग्रुप डी के रिक्त पदों को भरने के लिए आगामी भर्ती में पिछली बार प्रतीक्षा सूची में रह गए उम्मीदवारों को प्राथमिकता भी मिलेगी। उन्होंने रोजगार के साथ-साथ सरकारी स्कूल-कॉलेजों में शिक्षा के स्तर में सुधार लाने की दिशा में काम करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षण संस्थाओं में पढ़ाई के स्तर को ऊंचा करना, भवन ठीक करना, अध्यापकों की क्षमता वर्धन करने जैसे काम किए जाएंगे। बच्चों के भविष्य, सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं में भी विस्तार किया जाएगा।
शिक्षा में सुधार, स्कूलों में नहीं पढ़ाने वाले शिक्षकों से करवाया जाएगा दूसरा काम
कार्यकर्ताओं के अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि अगली पारी में उनका मुख्य लक्ष्य शिक्षा व चिकित्सा के सुधार पर रहेगा। स्कूलों में नहीं पढ़ाने वाले अध्यापकों को नौकरी से न निकाल कर कोई दूसरा कार्य करवाया जाएगा। अध्यापकों को ट्रेनिंग दी जाएगी तथा टेस्ट में फेल होने वालों से बच्चे नहीं पढ़वाए जाएंगे। ऐसे अध्यापकों को बच्चों को भविष्य खराब करने कतई नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों का स्तर ऐसा बनाना है कि सरकारी अध्यापक भी अपने बच्चों को सरकारी स्कूल मेें ही पढ़ाए।
एमबीबीएस की सीटें बढ़ेंगी
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में राज्य के 700 छात्रों का एमबीबीएस में दाखिला होता था जोकि 2019 में बढ़कर 1450 हो गया। अगले पांच वर्षों के भीतर ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि राज्य से हर साल दो हजार छात्रों को दाखिला मिले। उन्होंने जिले के गांव बाढ़सा में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान को नई दिल्ली से मेट्रो रेल सेवा तथा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सड़क मार्ग को जोड़ने की योजना पर काम करने की बात भी कही। अगले 100 दिनों में सरकार ने हर वर्ग की समस्याओं के समाधान की स्थायी योजना भी तैयार की है।