फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सुपर-100 की परीक्षा 14 जून को

सुपर-100 की परीक्षा 14 जून को

Sat, 08 Jun 2019 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
सुपर-100 की परीक्षा 14 जून को
बहादुरगढ़। सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों को शिक्षा विभाग अपने खर्च से नीट और जेईई की कोचिंग करवाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से 10 जून को सुपर-100 परीक्षा होनी थी, लेकिन विभाग ने परीक्षा की तारीख अब बढ़ा कर 14 जून कर दी है। बहादुरगढ़ के राजकीय विद्यालयों में दसवीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का चयन सुपर-100 के लिए किया गया है। इसके बाद इन छात्रों को शिक्षा विभाग दो साल के लिए अपने खर्च पर नीट और जेईई की कोचिंग दिलवाएगा और कोचिंग करने वाले छात्रों के लिए रहने खाने का प्रबंधन भी विभाग द्वारा किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 मई थी। इस कार्यक्रम के लिए विज्ञान और गणित विशेषज्ञ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि जो छात्र धन के अभाव के चलते अपना भविष्य नहीं बना पाते। ऐसे छात्रों को विभाग कोचिंग अपने खर्च से कराएगा। इसके साथ-साथ नवंबर में होने वाली एनटीएसई की परीक्षा के लिए टॉप-50 छात्रों की परीक्षा के लिए शनिवार और रविवार कोचिंग भी दी जाएगी। इससे छात्रों को एनटीएसई की परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे शुरू होगी परीक्षा
बीईओ सुनील कोहली ने बताया कि 14 जून को होनी वाली सुपर-100 परीक्षा सुबह 8 से 10 बजे तक होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। दो घंटे तक चलने वाली इस परीक्षा में विद्यार्थी प्रवेश पत्र लेकर के साथ अन्य जरूरी चीजें लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में 30 मिनट पहले ही पहुंच जाए।
विज्ञापन


सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों को आगे लाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से 10 जून को आयोजित होने वाली सुपर-100 परीक्षा की तारीख बढ़ाकर 14 जून कर दी गई है। सुपर-100 की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को दो साल तक अपने खर्च से सरकार नीट व जेईई की परीक्षा की कोचिंग कराएगी। इसके अलावा एनटीएसई की परीक्षा के लिए आज तक किसी भी सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी को स्कॉलरशिप नहीं मिली। इसके लिए विद्यार्थियों को विशेष क्लास दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कोहली, खंड शिक्षा अधिकारी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed