फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सरकार ने खेती को जोखिम फ्री बनाने का किया काम : धनखड़

सरकार ने खेती को जोखिम फ्री बनाने का किया काम : धनखड़

Sat, 08 Jun 2019 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
सरकार ने खेती को जोखिम फ्री बनाने का किया काम : धनखड़
झज्जर। पिछली सरकारों ने 15 साल में 1500 करोड़ रुपये जबकि प्रदेश में भाजपा सरकार ने मात्र साढ़े चार साल के कार्यकाल में किसानों को फसल मुआवजा के रूप में साढ़े चार हजार करोड़ रुपये देते हुए खेती किसानी को जोखिम फ्री बनाने का काम किया है। प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने शुक्रवार को सीआईआई द्वारा झज्जर में आयोजित उन्नतशील किसान समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के सपने को साकार करने के लिए वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में हरियाणा सरकार ने भावांतर भरपाई योजना के तहत फसलों का संरक्षित मूल्य को बढ़ाया है। किन्नू जैसी नई फसलों को भावांतर भरपाई योजना में शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने कार्यक्रम में आयोजित प्रदर्शनी में उन्नतशील किसानों के जैविक फसल उत्पाद व आधुनिक कृषि यंत्रों का अवलोकन भी किया धनखड़ ने कृषि के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले उन्नतशील किसानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


अब खेत में नहीं, सरकारी खजाने पर आती है आपदा
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने उन्नतशील किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इनेलो व कांग्रेस के 15 वर्ष के शासनकाल में किसानों को मुआवजे के रूप में केवल 1500 करोड़ रुपये मिले, जबकि हमारी सरकार ने किसानों को फसल मुआवजे के रूप में साढ़े चार साल में 4500 करोड़ रुपये देते हुए किसानों को जोखिम फ्री बनाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान अपने उत्पादन को बेचना सीखें
कृषि मंत्री ने कहा कि हमारे किसान उत्पादन में अग्रणी है अपनी आय को बढ़ाने के लिए बेचना भी सीखना होगा। खेती के साथ उद्यमशीलता जरूरी है। किसान बाजार की मांग के अनुसार फसलों की बिजाई करें। दिल्ली व गुरुग्राम का बाजार हमारे नजदीक है। दिल्ली के बाजार में इस क्षेत्र के हमारे किसान व पशुपालक भाई ताजा फल, फूल, सब्जी, और दूध जैसे उत्पाद बेचकर अच्छी आमदनी कर सकते हैं। सरकार गुरुग्राम व गन्नौर में किसानों को अपने उत्पाद बेचने के अच्छा प्लेटफार्म उपलब्ध करवाएगी।

पशु नस्ल सुधार के लिए प्रमाणीकृत सांड़ व झोटे
कृषि मंत्री धनखड़ ने कहा कि पशु पालन विभाग ने दूध उत्पादन के लिए पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम शुरू किया है। अब सभी बछड़ियों व कटड़ियों का पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए विशेष प्राधिकरण स्थापित किया गया है। नस्ल सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत गाय केवल बछड़ी पैदा करेंगी।


उन्नतशील किसानों को किया सम्मानित
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने क्षेत्र के उन्नतशील किसानों को सम्मानित किया। किसान सीलकराम, विनोद गुलिया, जयपाल फौगाट, धर्म सिंह फौगाट व महिला श्रेणी में नीलम आर्य को सम्मानित किया। कृषि मंत्री ने कहा कि इस वर्ष 12 किसानों को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इनमें तीन किसान हरियाणा से हैं। उन्होंने कहा कि हमने फसल उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए किसानों, डेयरी उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए पशुपालकों, सर्वश्रेष्ठ पशुधन को भी लाखों रुपये के इनाम देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed