फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   यह मार्केट हमारी है और रास्ते भी हम ही करेंगे तय

यह मार्केट हमारी है और रास्ते भी हम ही करेंगे तय

Fri, 07 Jun 2019 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
यह मार्केट हमारी है और रास्ते भी हम ही करेंगे तय
बहादुरगढ़। वीरवार को दोपहर ढाई बजे अमर उजाला की टीम जैसे ही अवैध पीवीसी मार्केट में पहुंची तो उसी दौरान पीवीसी रोड की ओर से मार्केट में पहुंचे एक कबाड़ से भरे डीसीएम चालक ने कहा कि कित जाओ हो, उल्टे चले जाओ। इस रास्ते से आण-जाण नै हमनै रोक लगा राखी सै। अर हड़े त कोए ना जा सकता। अर हड़े तै जाण में कई बार घणी दिक्कत हो जा सै। अमर उजाला संवाददाता ने कहा कि उन्हें इस रास्ते से आने-जाने में क्या दिक्कत है तो वह झगड़ा करने पर उतारू हो गया और दूसरा रास्ता दिखाने लगा।
विज्ञापन

बता दें कि लगभग छह माह से जटवाड़े की 150 एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि पर अवैध पीवीसी मार्केट का धंधा फलफूल रहा है। अवैध पीवीसी मार्केट के कारोबारियों के साथ वहां काम करने वाले कर्मचारी और ट्रक ड्राइवरों की हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने आने जाने वाले लोगों को धमकाना भी शुरू कर दिया है। अमर उजाला की टीम जब अवैध पीवीसी मार्केट पहुंची तो एक डीसीएम चालक ने उन्हें आगे जाने से मना कर दिया और धमकी भरे अंदाज में यहां से वापस जाने के लिए कहने लगा। उसने कहा कि यहां से आने जाने नहीं देंगे अगर तुम्हें मार्केट के दूसरी तरफ नजफगढ़ रोड पर जाना है तो मेरे बताए हुए रास्ते से जाओ। जब संवाददाता ने कहा कि यहां से रास्ता छोटा पड़ेगा और जल्दी पहुंच जाएंगे तो वह कहने लगा कि यह मार्केट हमारी है यहां के रास्ते भी हम ही तय करते हैं। अगर इस रास्ते से जाने पर अड़े रहोगे तो काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


9 जनवरी को अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
जटवाड़े की जमीन पर अवैध पीवीसी मार्केट के बसने का मुद्दा 9 जनवरी को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया गया था। हालांकि अवैध पीवीसी मार्केट पर कार्रवाई के मामले में जिला प्रशासन तो कछुए की चाल चल रहा है लेकिन नगर परिषद ने थोड़ी तेजी दिखाई है। जबकि इस मामले में पहले भी ईपीएसए के चेयरमैन भी बहादुरगढ़ का दौरा कर चुके हैं। दौरे के दौरान उन्होंने इस पर कार्रवाई कर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा था। अमर उजाला में लगातार खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया तो नगर परिषद ने नोटिस देने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना सीएलयू के चल रहा धंधा
गौरतलब है कि पिछले दिनों ईपीसीए के चेयरमैन भूरेलाल ने बहादुरगढ़ का दौरा किया था। तब उन्होंने आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के साथ में अवैध रूप से बनाई गई पीवीसी मार्केट के कारण प्रदूषण फैलने पर संज्ञान लिया था। इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि इस मार्केट को तुरंत हटाया जाए। ऐसे में नगर परिषद ने सख्ती दिखाई थी। तब नगर परिषद के सचिव मुकेश कुमार, जेई दलबीर देशवाल और बीआई विवेक जैन ने पीवीसी मार्केट का दौरा भी किया था। उसके बाद 5 जून को नगर परिषद के ईओ डॉ. विजय पाल यादव ने भी जमीन मालिकों, कारोबारियों के साथ मिलकर बैठक की। बैठक में भी पीवीसी मार्केट को अवैध घोषित किया गया है जिसमें ईओ ने दो टूक शब्दों में कहा कि मार्केट को खुद हटा लें नहीं तो जिला प्रशासन अपनी कार्रवाई करेगा।


पांच माह पहले चेयरमैन ने कृषि भूमि को खाली करने के दिए थे निर्देश
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे बहादुगढ़ में अवैध रूप से बसाई गई पीवीसी मार्केट के मामले में ईपीसीए के चेयरमैन भूरेलाल ने 24 जनवरी को दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि लगातार सुर्खियों में बनी अवैध पीवीसी मार्केट बहादुरगढ़ में किसकी अनुमति से बसाई गई है। अमर उजाला की खबर पर संज्ञान लेते हुए ईपीसीए चेयरमैन भूरेलाल ने पीवीसी मार्केट के मामले में नगर परिषद के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने अवैध पीवीसी मार्केट को यहां से जल्द से जल्द हटाने के लिए निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि कृषि योग्य जमीन पर जो कचरा डाला गया है, उसे तुरंत हटाकर जमीन को खाली कर दी जाए, मगर इस तरह के निर्देशों पर मार्केट के दुकानदारों ने अमल नहीं किया। इस कार्रवाई के लिए प्रशासन ने तहसीलदार को तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed