फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दमकल की गाड़ियों में 45 किमी. का फ्यूल खर्च कर भरा जा रहा है पानी

दमकल की गाड़ियों में 45 किमी. का फ्यूल खर्च कर भरा जा रहा है पानी

Wed, 29 May 2019 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
दमकल की गाड़ियों में 45 किमी. का फ्यूल खर्च कर भरा जा रहा है पानी
बहादुरगढ़। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में 45 किलोमीटर का फ्यूल खर्च करने के बाद पानी भरा जा रहा है। यदि इसकी एक माह की औसत लगाई जाए तो लगभग 30 हजार रुपये का प्रति माह डीजल खर्च होता है। एमआईई में दो लाख लीटर के पानी का टैंक बना हुआ है, लेकिन यहां पर सबमर्सिबल डेढ़ साल से खराब पड़ा है। सबमर्सिबल को ठीक कराने में केवल 20 हजार रुपये का खर्चा आना है। यह सब अधिकारियों की लापरवाही के कारण हो रहा है। एमआइई पार्ट-ए में स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय में लगा सबमर्सिबल फायर हाइडेंट सिस्टम खराब डेढ़ वर्ष से खराब पड़ा है। बता दें कि दमकल विभाग की गाड़ियों में पानी भरने की एमआईई से एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17 जाना पड़ता है, जिसकी दूरी करीब 15 किलोमीटर है। ऐसे में 15 किलोमीटर जाना और फिर आना। उसके बाद जब गाड़ी में पानी भरा जाता है उस दौरान गाड़ी में 15 किलोमीटर की दूरी का फ्यूल अतिरिक्त खर्च होता है। इस लिहाजा से एक गाड़ी में भरने के लिए 45 किलोमीटर का फ्यूल खर्च होता है। जबकि एमआईई में लगा सबमर्सिबल और फायर हाइडेंट सिस्टम को ठीक कराने पर केवल 20 हजार रुपये खर्च होने हैं।
विज्ञापन


गर्मी में अधिक होती है आगजनी की घटनाएं
गर्मी का मौसम चल रहा है। वैसे भी बहादुरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र के रूप में बड़ा हब बन रहा है। अगर कहीं क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं होती हैं तो इससे कैसे निपटा जाएगा। आग को बुझाने वाले दमकल केंद्र जब स्वयं ही बीमार है तो वह कैसे आगजनी पर काबू पाएगा। दमकल विभाग इन दिनों कई तरह के संसाधनों से जूझ रहा है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ में हैं तीन हजार फैक्ट्रियां
बहादुरगढ़ क्षेत्र में करीब तीन हजार छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाईयां हैं। जबकि हाईराइज बिल्डिंग, व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी काफी संख्या में बन गए हैं। गर्मी के मौसम में इन फैक्ट्रियों में आगजनी की घटनाएं होती रहती हैं। फैक्ट्रियों में फायर फाइटिंग सिस्टम की सुविधा भी नहीं मिलती। ऐसे में फायर विभाग के दस्ते को ही मौके पर पहुंचकर आग बुझानी पड़ती है। अगर जब पानी की सुविधा ही नहीं होगी तो आग पर काबू कैसे पाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां-कहां पर हैं औद्योगिक क्षेत्र
बहादुरगढ़ में एमआईई पार्ट-ए, बी, रोहद इंडस्ट्रियल, एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16, 17 फुटवियर पार्क, झज्जर रोड पर, शहर में ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया के अलावा निजामपुर रोड़ पर अनेक कंपनियां चल रही हैं। फिलहाल बादली, बेरी व साल्हावास में भी दमकल केंद्र की जरूरत है।


नगर परिषद के ईओ डॉ. विजयपाल को सबमर्सिबल के खराब होने के बारे में बताया गया है। उन्होंने इसे जल्द ठीक कराने का आश्वासन दिया है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में यह दुरुस्त हो जाएगा और पानी की समस्या खत्म हो जाएगी।
टीआर पालीवाल, इंचार्ज, दमकल विभाग, बहादुरगढ़।

एमआईई स्थित फायर विभाग के कार्यालय में लगा सबमर्सिबल और फायर हाइडेंट सिस्टम खराब होने की जानकारी मिली है। उसे एक-दो दिन में ठीक करवा दिया जाएगा।
डॉ. विजयपाल, ईओ, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed