फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सड़क खोदते समय पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त, लोगों ने रुकवाया काम, ठेकेदार से भी उलझे

सड़क खोदते समय पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त, लोगों ने रुकवाया काम, ठेकेदार से भी उलझे

Tue, 28 May 2019 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
सड़क खोदते समय पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त, लोगों ने रुकवाया काम, ठेकेदार से भी उलझे

विज्ञापन
चरखी दादरी। महेंद्रगढ़ चौक पर निर्माण से पहले सोमवार शाम सड़क की खुदाई के समय पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे खफा लोगों ने मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया। वहीं, मौके पर आए ठेकेदार से भी लोगों की कहासुनी हो गई। करीब आधे घंटे तक वहां हंगामे की स्थिति रही और ठेकेदार ने लोगों को क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन ठीक करने का आश्वासन देकर शांत कराया। वहीं, जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों भी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन का जायजा लिया।
शहर के महेंद्रगढ़ चौक के समीप सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। सोमवार शाम पुरानी सड़क की खुदाई करते समय चौक से होकर गुजरने वाली पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते लाइन से जुड़े घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई। मंगलवार सुबह लोगों को जब पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने की बात पता चली तो महिलाएं और पुरुष एकत्र होकर वहां पहुंचे। इन लोगों ने सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया। इसके बाद वहां कार्य कर रहे श्रमिकों ने मामले की जानकारी ठेकेदार को दी। इसके कुछ देर बाद ठेकेदार भी मौके पर पहुंचा और लोगों से काम रुकवाने का कारण पूछा। इस दौरान लोगों की ठेकेदार से झड़प भी हुई। लोगों ने क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन दुरुस्त कराने की मांग की। इस पर ठेकेदार ने क्षतिग्रस्त लाइन जल्द दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। वहीं, लोगों ने बताया कि अगर मंगलवार शाम तक पेयजल लाइन ठीक नहीं की गई तो वो कड़े कदम उठाने को विवश होंगे। वहीं, जन स्वास्थ्य विभाग के जेई का कहना है कि मंगलवार शाम तक क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले लोगों के विरोध के चलते करीब 20 मिनट तक सड़क का निर्माण कार्य रुका रहा और लोगों की श्रमिकों के साथ भी तू तड़ाक हुई। वहीं, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही ठेकेदार और लोगों के बीच बातचीत सिरे चढ़ गई।
विज्ञापन

बाक्स: 30 घरों में गहराया पेयजल संकट
लोगों ने बताया कि महेंद्रगढ़ चौक के समीप से गुजर रही जो पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है उससे 30 घरों ने कनेक्शन लिए हैं। सोमवार शाम से ही इन घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई है। स्थानीय निवासी राजकला, जकृष्णा, रवीना, कविता, बाला, धर्मेंद्र, बंसी, महिपाल और रामकिशन ने बताया कि मैन पेयजल लाइन उखड़ने से घरों में पेयजल संकट गहरा गया है और लोगों के लिए इधर-उधर की भागदौड़ करने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ चौक पर रोड बनाते समय पेयजल लाइन उखड़ गई है। मंगलवार सांय तक लाइन को ठीक करवाकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा ।
समुंद्र सिंह, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed