{"_id":"5ced7d09bdec22070460bffe","slug":"155906796120450-charkhidadri-news118","type":"story","status":"publish","title_hn":"450 की सेवाएं समाप्त करने के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
450 की सेवाएं समाप्त करने के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी। परिवहन विभाग में कई वर्षों से कार्यरत 450 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने के विरोध में मंगलवार को चरखी दादरी डिपो परिसर में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने करीब दो घंटे प्रदर्शन करके सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान अल्टीमेटम दिया कि अगर सरकार ने कर्मचारियों की बहाली नहीं की तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा और इसका खामियाजा सरकार को विधानसभा चुनाव में भी भुगतना पड़ेगा। चरखी दादरी डिपो से 71 कर्मचारी हटाए गए हैं।
हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य रणबीर गहलौत की अध्यक्षता में दादरी रोडवेज वर्कशाप में रोडवेज कर्मियों ने दो घंटे का रोष प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने को कमेटी सदस्य राजेश रावलधी, भूप सिंह धनासरी, कृृष्ण ऊण व श्रीभगवान मंदोली ने भी संबोधित किया। धरने के बाद कर्मचारियों ने बस स्टैंड परिसर में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए रोडवेज में अनुबंध पर लगे 450 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त किए जाने सरकार के इस फैसले की कड़ी निंदा की गई। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार ने रोडवेज के 450 कर्मचारियों के परिवार के मुंह से रोटी का निवाला छीना है, जो शर्मनाक है। विभाग में चालकों व कर्मशाला कर्मचारियों की भारी कमी के बावजूद 450 कर्मचारियों को हटाने के आदेश विभाग के एसीएस धनपत सिंह द्वारा किलोमीटर स्कीम घोटाले की जांच को भटकाने के लिए किया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि रोडवेज विभाग से कर्मचारियों को हटाने के आदेश तुरंत रद्द किए जाएं और एसीएस धनपत सिंह का विभाग से तबादला किया जाए ताकि किलोमीटर स्कीम घोटाले की निष्पक्ष जांच हो सके। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि सरकार हटाए कर्मचारियों की बहाली नहीं करती है तो प्रदेश में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा और आने वाले विधानसभा चुनावों में इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर अजय ढाणी फौगाट, नरेश मोठसरा, समुंद्र हुड्डा, सुनील शर्मा, सतीश घनघस, मनोज मंदोला व सुमित आदि उपस्थित थे।