{"_id":"5cec4d56bdec22074618b8ae","slug":"15589902142-bahadurgarh-news82","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेजयल किल्लत से जूझ रही महिलाओं ने नजफगढ़ रोड पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेजयल किल्लत से जूझ रही महिलाओं ने नजफगढ़ रोड पर लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शास्त्री नगर में तीन दिनों से पानी की सप्लाई नहीं आई तो यहां के लोगों का धैर्य जवाब दे गया। नाराज महिलाओं ने नजफगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। जिससे यातायात प्रभावित हो गया। जाम की सूचना पाते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जाम लगाए महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं की जिद थी कि जब तक पानी की सप्लाई सुचारू नहीं होगी तब तक वह जाम नहीं खोलेंगी। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जाम की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत शास्त्री नगर में पानी की सप्लाई चालू कर दी। इसके बाद महिलाओं ने जाम खोल दिया।
नजफगढ़ रोड स्थित शास्त्री नगर में पिछले करीब तीन दिन से पानी नहीं आया। इस वजह से यहां के लोग काफी परेशान थे। दोपहर बाद करीब सवा चार बजे कॉलोनी की महिलाएं एकत्र हुईं और बहादुरगढ़-नजफगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। महिलाओं ने कहा कि पिछले कुछ समय से कॉलोनी में पेयजल समस्या गहराई हुई है। अब हाल ही में तीन दिन से कॉलोनी में नहीं आया है। पानी की कमी के चलते सारे काम प्रभावित हो गए हैं। पीने के लिए भी पानी खरीदना पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में पानी की खपत बढ़ जाती है, इसलिए जलापूर्ति विभाग को हरेक कॉलोनी में नियमित पानी सप्लाई करना चाहिए। जब तक कॉलोनी में पानी की सप्लाई शुरू नहीं होती, वे सड़क से नहीं हटेंगी।
..सप्लाई शुरू तो खुला जाम
जाम के कारण यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही सेक्टर 9 चौकी से पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने के प्रयास किए। उधर, जनस्वास्थ्य विभाग को जाम की भनक लगी तो तुरंत पानी की सप्लाई शुरू की गई। पुलिस कर्मियों के समझाने व पानी सप्लाई चालू होने से महिलाओं ने जाम खोल दिया। करीब दस मिनट बाद जाम खुला तो वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
सुचारू है सप्लाई
दो-तीन दिन पहले नहर टूटने से तो समस्या हुई थी लेकिन अब शहर में सुचारू रूप से पेयजल सप्लाई की जा रही है। यदि किसी कॉलोनी में समस्या है तो विभाग को अवगत कराएं, समाधान कर दिया जाएगा।
एसके दहिया-एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग बहादुरगढ़