फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   फायर विभाग से नहीं ली एनओसी तो मिलेंगे नोटिस

फायर विभाग से नहीं ली एनओसी तो मिलेंगे नोटिस

Mon, 27 May 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
फायर विभाग से नहीं ली एनओसी तो मिलेंगे नोटिस
बहादुरगढ़। गुजरात के सूरत शहर में चार मंजिला भवन में हुए हादसे के बाद शहर के अग्निशमन विभाग की नींद टूटी है। विभाग ने ऐसी बिल्डिंगों का सर्वे करके नोटिस देने का मन बनाया है, जिनमें शिक्षण संस्थान, अस्पताल, होटल व अन्य कई तरह की संस्थाएं चल रही हैं और उन्होंने अग्निशमन विभाग की ओर से एनओसी नहीं ली है। बहादुरगढ़ फायर ब्रिगेड के इंचार्ज टीआर पालीवाल ने कहा कि सोमवार को बहादुरगढ़ में सर्वे किया जाएगा और नोटिस दिए जाएंगे। शहर में कोचिंग सेंटरों के अलावा और भी बहुमंजिले इमारत हैं, जिनमें वाणिज्यिक संस्थान होटल, रेस्टोरेंट, नर्सिंग होम चल रहे हैं, जहां सैकड़ों की संख्या में लोग सुबह से लेकर देर शाम तक रहते हैं, पर आपदा प्रबंधन के नाम पर कुछ नहीं है। विभाग के पास रेस्टोरेंट, नर्सिंग होम व कोचिंग सेंटरों का कोई रिकॉर्ड तो नहीं है। शहर में कोई बड़ी घटना होने पर अग्निशमन विभाग के स्टाफ के हाथ-पांव फूल जाते हैं, क्योंकि उनके आड़े संसाधनों की कमी आ जाती है। आधे-अधूरे संसाधनों से जब तक आग बुझाने का उपक्रम शुरू होता है, तब तक बेशकीमती जान-माल सब जल जाता है। शहर के किसी भी कोचिंग सेंटर के पास एनओसी नहीं है।
विज्ञापन


कोचिंग सेंटरों में नहीं हैं आग से बचाव के इंतजाम
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ में कई स्थानों पर कोचिंग सेंटर चलाए जा रहे हैं, लेकिन उनमें आग से बचाव के कोई भी ठोस इंतजाम नहीं है और न ही फायर विभाग की ओर से उनके द्वारा कोई एनओसी ली गई है। अनेक जगह पर सुरक्षा को ताक पर रखते हुए बड़े स्तर पर कोचिंग सेंटर चलाए जा रहे हैं। बहादुरगढ़ के अग्निशमन विभाग ने ऐसे होटलों, कोचिंग सेंटरों और अस्पतालों को नोटिस देने की तैयारी कर ली है, जिनमें आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन


जिन घरों या कामर्शियल बिल्डिंगों में सुरक्षा से खिलवाड़ करते हुए कोचिंग सेंटर चलाए जा रहे हैं, उनमें सर्वे किया जाएगा। वहीं संस्थान संचालक जब तक आग से बचने के तमाम उपकरण नहीं लगा लेते, तब तक कोचिंग सस्पेंड रखी जाए। साथ ही ऐसे अस्पताल और होटलों की भी जांच की जाएगी, जिनमें आग से बचाव के तमाम संसाधन नहीं हैं। उन्हें भी नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद भी यदि उक्त केंद्रों के संचालक बाज नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीआर पालीवाल, फायर ब्रिगेड अधिकारी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed