फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नायब तहसीलदार की लिखित परीक्षा में 30 फीसदी से भी कम पहुंचे अभ्यर्थी

नायब तहसीलदार की लिखित परीक्षा में 30 फीसदी से भी कम पहुंचे अभ्यर्थी

Mon, 27 May 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
नायब तहसीलदार की लिखित परीक्षा में 30 फीसदी से भी कम पहुंचे अभ्यर्थी
झज्जर। हरियाणा लोकसेवा आयोग (एसपीएससी) की ओर से आयोजित हुई नायब तहसीलदार की लिखित परीक्षा के लिए शहर के 11 शिक्षण संस्थानों में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 4776 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी लेकिन 20 से 30 फीसदी अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। हरियाणा लोकसेवा आयोग की देखरेख में परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए बादली के एसडीएम जगनिवास को जिले में नोडल अधिकारी बनाया गया था।
विज्ञापन


सुबह 9:50 बजे के बाद हो गए केंद्रों के गेट बंद
आयोग की हिदायतों के अनुसार सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में सुबह 8:30 से 9:50 बजे तक प्रवेश की अनुमति दी गई थी तथा इसके उपरांत परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक 15 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया गया। पेपर डिस्ट्रीब्यूटर के लिए 8 तथा 11 सुपरवाइजर की ड्यूटी परीक्षा के लिए जिला प्रशासन के द्वारा लगाई गई थी। परीक्षा केंद्रों के गेट पर सिक्योरिटी के लिए लगाए स्टाफ के द्वारा पूरी तरह से जांच-पड़ताल के बाद भी परीक्षार्थियों को अंदर जाने के दिया गया। महिलाओं को कानों के झूमके, कोके उतारने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


यहां बनाए गए थे सेंटर
मॉडल स्कूल, लारेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, राजकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय (ब्लाक ए व बी), इंडो अमेरिकन स्कूल, एचआर ग्रीन फील्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल (ब्लाक ए व बी), राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (ब्लाक ए व बी), न्यूटन हाई स्कूल, आरईडी स्कूल (ब्लाक ए व बी), महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय है। इन केंद्रों पर 4776 परीक्षार्थियों के बैठने के इंतजाम किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के साथ व्यस्त रहे अभिभावक
केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए आए परीक्षार्थियों के साथ उनके बच्चे भी आए थे। जिन्हें बाहर उनके परिजन संभालते हुए नजर आए। किसी बच्चे को उसकी दादी केंद्र के बाहर खिला रही थी तो कोई बच्चा अपने नाना के कंधे पर सो रहा था। परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास किसी प्रकार की व्यवस्था न होने से काफी लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed