फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पांच करोड़ की लाइट्स से रोशन होगा शहर, लगाई जाएंगी 4700 एलईडी

पांच करोड़ की लाइट्स से रोशन होगा शहर, लगाई जाएंगी 4700 एलईडी

Sun, 26 May 2019 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
पांच करोड़ की लाइट्स से रोशन होगा शहर, लगाई जाएंगी 4700 एलईडी
झज्जर। छह माह में शहर पूरी तरह से एलईडी लाइट्स से जगमग होगा। नगर पालिका की ओर से 3.60 करोड़ रुपये की लागत से लाइट्स खरीदने के लिए टेंडर लगाने की तैयारी की जा रही है। जबकि शहर के बाहरी क्षेत्रों की
विज्ञापन

सड़कों पर खंभे लगाकर लाइट लगाने के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये का प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। अगले सप्ताह शहर के वार्डों के लिए 1.80 करोड़ और शहर की सड़कों के लिए 1.80 करोड़ रुपये के टेंडर लगाए जाने हैं। वार्डों के लिए करीब 3800 व सड़कों के लिए करीब 960 एलईडी लाइट्स खरीदी जानी हैं। नगर पालिका के अधिकारियों के मुताबिक शहर की सभी स्ट्रीट लाइट्स को एलईडी लाइट्स में बदला जाएगा। इससे बिजली की बचत के साथ रोशनी भी अधिक मिलेगी। इसके अलावा नगर पालिका के एरिया में जिन सड़कों पर खंभे नहीं हैं, उन पर खंभे भी लगाए जाने प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन


स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बदहाल
फिलहाल शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बदहाल होने के कारण लोगों को रात के समय परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शहर को रोशन करने के लिए साढ़ेे 4 हजार से अधिक स्ट्रीट लाइट्स लगाई गई हैं। इसके बावजूद शहर के काफी हिस्सों में रात के समय अंधेरा छाया रहता है। कहीं कोई लाइट जल रही है, तो कहीं लाइट्स बंद पड़ी हैं। शहर के डायवर्सन रोड की स्ट्रीट लाइट्स कई दिनों से बंद पड़ी हुई हैं। शहर के भगत सिंह चौक, छिक्कारा चौक, आंबेडकर चौक, बेरी गेट, धौड़ चौक, सिलानी गेट, दिल्ली गेट, चौपटा बाजार, बाबा प्रसाद गिरी मंदिर के पास की हाईमास्ट लाइट्स लगाई गई हैं, जो कि कभी जलती हैं तो कभी बंद पड़ी रहती है। हर साल लाखों रुपये इस व्यवस्था पर खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरपालिका के नाम हैं 42 बिजली कनेक्शन
रात के समय शहर को जगमग करने के लिए स्ट्रीट लाइट्स व हाईमास्ट लाइट्स के 42 बिजली कनेक्शन हैं। पिछले दिनों लाखों रुपये का बिल होने के कारण कनेक्शन काट दिए गए थे। लेकिन बिजली बिलों की अदायगी करने के बाद कनेक्शन वापस जोड़े गए हैं।

पहले लगाई थी 480 एलईडी लाइट्स
शहर में नगर पालिका की ओर से विभिन्न वार्डों में एलईडी लाइट्स लगाने की योजना तैयार की गई थी। नगर पालिका की तरफ से 480 एलईडी लाइट्स लगवानेे का कार्य पूरा कर लिया गया था। लेकिन इनमें से भी काफी लाइट्स बंद पड़ी हैं। जबकि शहर की सभी लाइट्स बदलने के लिए योजना चल रही है।


नगर पालिका की ओर से करीब 3.60 करोड़ के दो टेंडर लगाने की योजना है। चुनाव आचार संहिता के कारण पहले ये रद्द हो गए थे। इसके लिए आयोग से अनुमति भी मिल चुकी है। इसके अलावा शहर के बाहरी क्षेत्र में नपा के एरिया में जिन सड़कों पर खंभे नहीं हैं वहां खंभे लगाने के लिए प्रपोजल तैयार किया जा रहा है।
नरेंद्र सैनी, सचिव नपा, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed