फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   राष्ट्रहित में 36 बिरादरी ने दिया भाजपा को समर्थन : कौशिक

राष्ट्रहित में 36 बिरादरी ने दिया भाजपा को समर्थन : कौशिक

Sat, 25 May 2019 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रहित में 36 बिरादरी ने दिया भाजपा को समर्थन  : कौशिक
बहादुरगढ़। विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि देश की जनता ने एनडीए को 348 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत देकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर से विश्वास जताया है। आज पूरे देश में भाजपा का वर्चस्व कायम हुआ है और देशवासियों ने देश की आंतरिक व बाहरी सुरक्षा के मद्देनजर मोदी सरकार बनाने का काम किया है। विधायक कौशिक शुक्रवार को बहादुरगढ़ शहर में विजय जुलूस निकालने से पूर्व हलकावासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शांतिप्रिय ढंग से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने पर सभी का आभार भी जताया। शहर के रेस्ट हाउस परिसर से विधायक के नेतृत्व में विजय जुलूस लाल चौक से होते हुए रेलवे स्टेशन तक पहुंचा और हलके की जनता ने जुलूस का अभिनंदन किया। विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। देश में कुल 348 सीटें और हरियाणा प्रदेश की सभी दस सीटों पर भाजपा ने अपने दम पर पहली बार कमल खिलाया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में तथा हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में 17वीं लोकसभा में मोदी की आंधी में प्रदेश के क्षेत्रीय दलों व कांग्रेस का सफाया हो गया है। परिवारवाद, क्षेत्रवाद व भ्रष्टाचार की राजनीति करने वालों को 36 बिरादरी ने सबक सिखाने का काम किया है। आज पूरे देश ने राष्ट्रहित में अपना समर्थन दिया है और एक बार फिर मोदी सरकार नई उमंग व उत्साह के साथ जनसेवा की भावना को समर्पित हो आगे बढ़ेगी। भाजपा विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनने पर सबसे पहले डॉ. अरविंद शर्मा का बहादुरगढ़ पहुंचने पर स्वागत किया गया था। उस दौरान बहादुरगढ़ हलके की जनता ने उन्हें जीत के प्रति आश्वस्त किया था और हलके ने अपनी इस जिम्मेवारी को बखूबी निभाया। बहादुरगढ़ हलके की 36 बिरादरी ने एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया और हलके से 5630 मतों से विजयी बनाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed