फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   50 फीसदी से कम रिजल्ट देने वाले स्कूलों को मिलेगा नोटिस

50 फीसदी से कम रिजल्ट देने वाले स्कूलों को मिलेगा नोटिस

Fri, 24 May 2019 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
50 फीसदी से कम रिजल्ट देने वाले स्कूलों को मिलेगा नोटिस
बहादुरगढ़। दसवीं और बारहवीं का बेहतर परीक्षा परिणाम न देने वाले सरकारी स्कूलों को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड नोटिस जारी करेगा। यह नोटिस जुलाई माह तक जारी किया सकता है। ऐसे में शिक्षा के स्तर को मजबूत बनाने के लिए शिक्षा विभाग 50 फीसदी से कम रिजल्ट देने वाले सरकारी स्कूलों की सूची तैयार करने में जुटा है।
विज्ञापन

इस वर्ष जिले में दसवीं और 12वीं का परिणाम बहुत ज्यादा ठीक नहीं रहा है। इसमें कई सरकारी स्कूल ऐसे हैं जहां पर्याप्त प्रशिक्षित शिक्षक और अन्य सुविधाएं होने के बावजूद छात्र प्रथम श्रेणी में भी जगह नहीं बना पाए हैं। हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी के शिक्षकों को उनके विषय के प्रशिक्षण पर सरकार की ओर से हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च किया जाता है। विषय में प्रशिक्षित होने के बाद भी सरकारी स्कूलों के शिक्षक बेहतर परिणाम देने के मामले में प्राइवेट स्कूलों के मुकाबले में पीछे है। लेकिन अब ऐसा नहीं चलने वाला है। हरियाणा बोर्ड परीक्षा में खराब रिजल्ट देने वाले सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को नोटिस जारी करेगा।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ में 136 स्कूल सरकारी
इस बारे में बीईओ सुनील कोहली ने बताया कि जिन स्कूलों का रिजल्ट 50 फीसदी से कम रहा है। वहां के शिक्षकों को नोटिस दिया जाएगा। बहादुरगढ़ में प्राइमरी, मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी मिलाकर कुल 136 सरकारी स्कूल हैं। इनमें से 35 सीनियर सेकेंडरी और 21 हायर सेकेंडरी स्कूलों को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से नोटिस दिया जाएगा। इन सभी स्कूलों की सूची बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि नियम 134ए के दाखिले के बाद बोर्ड की ओर से 50 प्रतिशत से कम रिजल्ट देने वाले स्कूलों को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed