फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शहर की आबोहवा में जहर घोल रहे सफाई कर्मी

शहर की आबोहवा में जहर घोल रहे सफाई कर्मी

Fri, 24 May 2019 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
शहर की आबोहवा में जहर घोल रहे सफाई कर्मी
बहादुरगढ़। नगर परिषद और प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों की अनदेखी के कारण शहर की हवा में जहर घुल रहा है। सफाई कर्मचारी धड़ल्ले से कचरे के ढेरों को आग के हवाले कर रहे हैं। इससे हवा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) का आंकड़ा भी बढ़ जाता है। दिल्ली-रोहतक रोड स्थित एक खाली प्लॉट में स्थानीय लोग कचरा डालते हैं। इसके बाद सफाई कर्मचारी उठाकर ले जाते। लोगों का कहना है कि पिछले दस दिनों से सफाई कर्मचारी कूड़े में आग लगाकर कम कर देते। इसके बाद अगले दिन कूड़े को उठा ले जाते। ऐसे में धुएं से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। यह स्थिति लगभग हर रोज रहती है। नगर परिषद के सफाई निरीक्षक को कई बार फोन कर सूचित किया है, लेकिन वह मौके पर कभी जांच पड़ताल के लिए नहीं आते। कूड़े के ढेर में प्लास्टिक के जलने से जहरीली गैसें निकलती हैं, जो आंख, त्वचा और फेफड़ों के लिए खतरनाक होती हैं। बावजूद, इस पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। शहर में रोजाना कई टन कचरा निकलता है। इसमें प्लास्टिक कचरे की मात्रा ज्यादा होती है। इसके निस्तारण के लिए नगर परिषद ने जोन भी बनाए हैं। शहर के अलग-अलग स्थानों से कचरा उठाकर डंपिंग जोन तक पहुंचाने की व्यवस्था है। लेकिन, इसका पूरी तरह से पालन नहीं हो रहा है। कई स्थानों पर कचरे को उठाने की जगह उसमें आग लगा दी जाती है। इसके अलावा डंपिंग जोन में भी कचरे में आग लगा दी जाती है। जहां अक्सर धुआं निकलता नजर आता है। कचरे में शामिल प्लास्टिक जलने की वजह से कई प्रकार की जहरीली गैस निकलती है। जो हवा में आसानी से घुल जाती हैं। इससे आंख, त्वचा और फेफड़ों के रोग की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन


कचरा जलाना अपराध है। इसमें दस हजार रुपये तक जुर्माने और एफआईआर तक का प्रावधान है। शहर में वायु प्रदूषण को रुकवाना नगर निगम का काम है। जो कर्मचारी कूड़ा जला रहे हैं। उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. विजयपाल यादव, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed