{"_id":"5ce45926bdec22070e2bc9d4","slug":"15584689541625-jhjhar-news171","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों की खरीद 25 तक नहीं हुई तो देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसों की खरीद 25 तक नहीं हुई तो देंगे धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। अनाज मंडी में पड़ी सरसों की टोकन काटने के बाद भी खरीद न होने से परेशान आढ़ती और किसान बड़ी संख्या में एकत्रित होकर डीसी संजय जून से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने टोकन काटने के बाद भी समय पर सरसों की खरीद न करने को लेकर अपनी परेशानी बताई। इससे पहले भी किसान व आढ़ती शुक्रवार को डीसी से मिले थे। लेकिन सोमवार तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मंगलवार वे एक बार फिर से अनाज मंडी में एकत्रित हुए और उन्होंने कहा कि किसानों की सरसों खरीदने के लिए मार्केट कमेटी की तरफ से टोकन भी काटे गए थे। कुछ किसानों की सरसों के टोकन काटे जाने थे। लेकिन एजेंसियों की तरफ सें टोकन काटने के बाद भी सरसों नहीं खरीदी। जबकि गेट पास काटने के बाद उन्होंने अनाज मंडी में सरसों डाल दी थी। अब उनके सामने पैसे को लेकर परेशानी आ रही है। किसानों ने कहा कि उनके जरूरी काम रुके हुए हैं और बच्चों के दाखिले तक की फीस नहीं दे पा रहे हैं। सरसों की खरीद न होने से वे पूरी तरह परेशान हो चुके हैं। कभी आढ़तियों के तो कभी प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। उपायुक्त ने उन्हें 25 मई तक कुछ समाधान करने का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि अभी भी अनाज मंडी में करीब एक लाख कट्टे सरसों बिना खरीदी हुई पड़ी है। वहीं किसानों और आढ़तियों ने डीसी से मिलने के बाद अनाज मंडी में बैठक कर निर्णय लिया कि अगर 25 मई तक सरसों की खरीद शुरू नहीं की गई तो अनाज मंडी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा और धरना उस समय तक जारी रहेगा जब तक सरसों की एक-एक दाने की खरीद नहीं हो जाती। उनका कहना है कि कृषि मंत्री का जिला होने के बाद भी किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि वे एक-एक दाना सरसों खरीदने की बात भी कह चुके हैं।
किसान और आढ़ती अपनी समस्या को लेकर डीसी से मिलने के लिए गए थे। डीसी ने उन्हें 25 मई तक का समय दिया है। 25 मई को खरीद शुरू नहीं हुई तो अनाज मंडी में धरना शुरू कर दिया जाएगा।
चांद सिंह पहलवान, प्रधान अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन, झज्जर।
विज्ञापन
किसान और आढ़ती अपनी समस्या को लेकर डीसी से मिलने के लिए गए थे। डीसी ने उन्हें 25 मई तक का समय दिया है। 25 मई को खरीद शुरू नहीं हुई तो अनाज मंडी में धरना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
चांद सिंह पहलवान, प्रधान अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन, झज्जर।