फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मतगणना कल, भारी वाहनों के रूट होंगे डायवर्ट

मतगणना कल, भारी वाहनों के रूट होंगे डायवर्ट

Wed, 22 May 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
मतगणना कल, भारी वाहनों के रूट होंगे डायवर्ट
झज्जर। लोकसभा चुनाव की 23 मई को होने वाली मतगणना को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मतगणना को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए झज्जर शहर में अनेक स्थानों पर नाकाबंदी सहित राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू कॉलेज झज्जर में स्थित सभी चारों मतगणना केंद्रों पर चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में स्थित प्रत्येक मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के अलग-अलग प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर डीएसपी स्तर के पुलिस अधिकारी को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं भारी वाहनों के रूट डायवर्ट करने के लिए झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर विशेष नाके लगाए जाएंगे। झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर झज्जर बाईपास पुल बहादुरगढ़ रोड से राशलवाला चौक तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। 23 मई को वाहनों के मार्ग परिवर्तन व यातायात एवं शांति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के मद्देनजर 10 विशेष सुरक्षा नाके लगाए जाएंगे। विशेष सुरक्षा नाकों पर तैनात पुलिस जवानों द्वारा भारी वाहनों को अन्य वैकल्पिक मार्गों की तरफ मोड़ दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सुरक्षा एवं यातायात को सुचारु बनाए रखने को लेकर पीसीआर व राइडर्स भी लगातार झज्जर बहादुरगढ़ रोड पर गश्त पर तैनात रहेंगे। मतगणना केंद्रों पर किए गए सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के लिए एसएसपी अशोक कुमार ने राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू कॉलेज झज्जर का दौरा किया। चारों मतगणना केंद्रों पर की गई सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लेते हुए उन्होंने सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश किए।
विज्ञापन


चार स्थानों पर रहेगी पार्किंग
कॉलेज की तरफ आने वाले हल्के वाहनों के लिए मतगणना केंद्र के आसपास अलग-अलग चार स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इनमें झज्जर बहादुरगढ़ रोड पर स्थित कैमलगढ़ रोड पर केंद्रीय विद्यालय का खेल ग्राउंड, बहु तकनीकी संस्थान झज्जर का ग्राउंड, मॉडल स्कूल झज्जर के खेल का मैदान तथा नेहरू कॉलेज के स्टाफ के लिए बनी पार्किंग आदि शामिल हैं। राजकीय नेहरु कॉलेज के प्रवेश द्वारों तथा मतगणना केंद्र के प्रवेश द्वारों पर प्रत्येक व्यक्ति की गहनता से जांच करने उपरांत ही प्रवेश करने दिया जाएगा। कॉलेज के प्रवेश द्वारों तथा सभी मतगणना केन्द्रों पर प्रत्येक व्यक्ति की जांच व सुरक्षा के मद्देनजर मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


जांच के बाद होगी एंट्री
मतगणना केंद्र में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा । बिना वैध पहचान पत्र के किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को पेन, पेंसिल, कागज, सिगरेट, बीड़ी, माचिस, लाइटर, मोबाइल फोन, किसी भी तरह का हथियार, किसी किस्म का यंत्र अथवा अन्य किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु लेकर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति को भी मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मतगणना केंद्र में केवल वही व्यक्ति प्रवेश कर पाएगा जिसकी अंदर ड्यूटी लगी होगी। किसी भी व्यक्ति को मतगणना केंद्र में बार-बार अंदर बाहर नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्रांगण में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात किया जाएगा। किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग से विशेष पुलिस बल दंगा विरोधी पूरे साजो सामान सहित रिजर्व रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक मतगणना केंद्र पर एंबुलेंस तथा अग्निशमन दस्ता भी तैनात किया जाएगा।
अशोक कुमार, एसएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed