{"_id":"5ce311e2bdec22077654eb24","slug":"15583851745-jhjhar-news52","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतनी गरमी म्हं भी पीण का पाणी नहीं मिलदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इतनी गरमी म्हं भी पीण का पाणी नहीं मिलदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरी। इतनी गरमी म्हं भी पीण का पाणी नहीं मिलदा। जेई सहाब हाम बूंद-बूंद पाणी नै बी तरसां सां। यह बात सोमवार को बेरी के वार्ड- 5 की महिलाओं ने जलघर में पहुंचकर अधिकारियों को कही। भीषण गर्मी में पानी की कमी के चलते बेरी कस्बे काफी समस्या चल रही है। परेशान महिलाओं का गुस्सा फूट गया और कार्यालय में पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई और कार्यालय का घेराव किया। मौके पर मौजूद जेई जयभगवान ने महिलाओं का कहा कि कस्बे की सप्लाई नए जलघर से दी जा रही है तो समस्या को लेकर पहुंची दो दर्जन महिलाएं नए जलघर पर पहुंच गई। वहां पर मिले अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई तो अधिकारी समस्या को लेकर पल्ला झाड़ते हुए नजर आए।
खेतों से लाना पड़ता है पानी
सोमवार को कार्यालय में पहुंची महिलाओं ने वार्ड में सप्लाई न होने उपस्थित अधिकारियों के सामने जमकर भड़ास निकाली। महिलाओं का कहना था कि पीने का पानी और घर के कार्यों के लिए पानी कई किलोमीटर दूर-दराज खेतों से सिर पर ढोकर लाना पड़ता है, सारा दिन पानी लाने में चला जाता है और घर के अन्य कार्य भी समय पर नही हो पाते है।
टैंकर खरीदकर पीना पड़ रहा पानी
बेरी व्यापार मंडल के प्रधान अत्तर सिंह कादयान का कहना है कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते बेरी में पिछले 15 दिनों से पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे ओर पीने का पानी मोल खरीदकर पीना पड़ रहा है ओर अधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत कराने के बाद भी विभाग के अधिकारी समस्या की तरफ कोई ध्यान नही दे रहे है, 600 से 700 रुपये का पानी टैंकर मंगवा कर गुजारा करना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
बिजली निगम और जनस्वास्थ्य विभाग में तालमेल नहीं
बेरी निवासी राकेश कादयान का कहना है कि बिजली निगम व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कोई तालमेल नहीं है, जब विभाग द्वारा कस्बे में पानी की सप्लाई दी जाती है तो निगम द्वारा बिजली कट लगा दिया जाता है, जिससे लोगों को पानी की सप्लाई नही मिल पाती है ओर पिछले करीब 15 दिनों से नए जलघर में निगम के शेड्यूल के अतिरिक्त भी कट लगाए जा रहे है, जिससे कस्बे में पानी की सप्लाई भी सुचारु रूप से नहीं हो रही हैं।
वार्ड 5 में पानी की सप्लाई न होने के कारण महिलाएं कार्यालय में आई थी। पुराने जलघर में टैंकों में सफाई का कार्य चला हुआ था। वार्ड 5 में पुराने जलघर से सप्लाई चलती थी और टैंकों की सफाई का कार्य होने के कारण वार्ड 5 के लोगों पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। दोपहर बाद पुराने जलघर से सप्लाई चालू करवा दी गई और अब कस्बे के लोगों को पानी की सप्लाई को लेकर परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
जयभगवान, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग बेरी ।