{"_id":"5ca654c4bdec2214222a8de2","slug":"151554404548-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव: चार पदों पर आमने-सामने का तो कोषाध्यक्ष के लिए होगा त्रिकोणीय मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव: चार पदों पर आमने-सामने का तो कोषाध्यक्ष के लिए होगा त्रिकोणीय मुकाबला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। पांच अप्रैल को होने वाले चरखी दादरी जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में पांच पदों पर 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रधान, उप्रपधान, सचिव और सहसचिव के पदों पर सीधा मुकाबला है। बार में कुल 512 मतदाता हैं। मतदान शुक्रवार सुबह 10 से शाम चार बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतों की गिनती का काम शुरू हो जाएगा और उसी समय परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जिस भी मतदाता ने दो जगह पर मतदान किया होगा तो उसका मत रद्द करने का प्रावधान किया गया है।
चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट ओमप्रकाश सांगवान ने बताया कि प्रधान पद के लिए एडवोकेट भूपेंद्र श्योराण और ऋषिपाल पहल चुनाव मैदान में हैं। इसी प्रकार उपप्रधान पद पर एडवोकेट अरुण कुमार और एडवोकेट नरेश कुमारी के बीच मुकाबला है। सचिव पद पर एडवोकेट देवेंद्र चाहर व नसीब राणा के बीच मुकाबला है। देवेंद्र चाहर चौथी बार इस पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। इसी प्रकार सह सचिव पद के लिए एडवोकेट अमित श्योराण और एडवोकेट पूनम कौशल चुनाव मैदान में हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट सचिन सिवाच, एडवोकेट युद्धवीर तक्षक और एडवोकेट आनंद सेन चुनाव मैदान में हैं। मतदान सुबह 10 से शाम चार बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतों की गिनती का काम शुरू हो जाएगा। चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट ओमप्रकाश सांगवान ने बताया कि अगर कोई मतदाता दो जगह मतदान करता है और यह साबित हो जाता है तो उसका मत रद्द कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई वकीलों का दूसरी बार एसोसिएशन में भी वोट बना है। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए मतदाता को अपने बार एसोसिएशन की ओर से जारी आई कार्ड साथ लाना होगा।
रिटर्निंग ऑफिसर ओमप्रकाश सांगवान के अलावा चुनाव अधिकारी के रूप मेें एडवोकेट पवन बंसल और एडवोकेट ओमप्रकाश पंवार चुनाव प्रक्रिया को करवाएंगे।