फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बेरी से सीख लेकर मतदान करें जिले की महिलाएं

बेरी से सीख लेकर मतदान करें जिले की महिलाएं

Thu, 28 Mar 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
बेरी से सीख लेकर मतदान करें जिले की महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। पिछले विधानसभा चुनाव में जिले के बेरी उपमंडल की महिलाओं ने मतदान करने में पुरुषों को भी पीछे छोड़ दिया था। वहीं जिले के अन्य उपमंडल में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत पुरुषों से कम रहा है। जिससे इसबार पुरुषों के मुकाबले महिलाएं सौ प्रतिशत वोटिंग करें। जिले अंतर्गत आने वाली बेरी विधानसभा सीट के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो वहां की महिलाएं मतदान करने के प्रति जागरूक हैं। बेरी की महिलाओं से जिले की महिलाओं को सीख लेनी चाहिए और इस बार लोकसभा चुनावों में अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए। पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान बेरी क्षेत्र की महिलाओं ने 74.88 फीसद मतदान करके जिले में पहला स्थान हासिल किया था। वहीं पुरुषों ने 74.32 प्रतिशत मतदान किया था।
सरकार में महिलाओं की भागीदारी भले ही कम रहती हों, लेकिन वोट देने में महिलाएं पुरुषों से आगे रहती हैं। वर्ष 2014 में विस चुनावों के दौरान वोटिंग की स्थिति कुछ इसी प्रकार रही। जिले की बेरी विधानसभा सीट के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो यहां पर महिलाओं का वोट प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले कहीं ज्यादा था। जबकि बहादुरगढ़ मेट्रो सिटी होने के बावजूद यहां पर महिलाओं का वोट प्रतिशत काफी कम रहा। बहादुरगढ़ में पिछले विधानसभा चुनावों में जहां महिलाओं ने केवल 70.58 प्रतिशत वोट किया। वहीं पुरुषों ने 71.95 फीसद मतदान किया। लोकसभा चुनावों में हुई वोटिंग पर नजर डाली जाए तो इनमें भी बहादुरगढ़ विधानसभा सीट पर महिलाओं का वोट प्रतिशत काफी कम रहा था। लोस चुनावों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 62.91 प्रतिशत था तो पुरुषों ने 66.42 प्रतिशत मतदान किया था। 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनावों की वोटिंग में महिलाओं को बेरी की महिलाओं से सीख लेकर पुरुषों से ज्यादा मतदान करना चाहिए। इसके लिए प्रशासन व चुनाव आयोग की तरफ से भी लगातार वोट डालने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


जागरूकता की कमी भी बन रही वजह
चुनाव के दौरान महिलाएं वोट करने में आखिर क्यों दिलचस्पी नहीं दिखाती, इसके पीछे एक कारण यह भी है कि बेटी और महिलाओं को कुछ परिवार घरों से बाहर नहीं जाने देते। साथ ही महिलाओं का जागरूक और शिक्षित न होना भी एक बड़ा कारण है। जब तक महिलाएं अपने मताधिकार के प्रति जागरूक नहीं होगी तब तक महिलाओं का वोट प्रतिशत नहीं बढ़ सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 विधानसभा चुनाव में जिले के महिला और पुरुषों का वोटिंग प्रतिशत
उपमंडल पुरुष महिला
बहादुरगढ़ 71.94 70.58
बादली 72.42 71.20
झज्जर 69.63 67.45
बेरी 74.32 74.88
नोट : सभी आंकड़े प्रतिशत में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed