फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   220 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की मिली सौगात : कौशिक

220 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की मिली सौगात : कौशिक

Mon, 04 Mar 2019 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
220 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की मिली सौगात : कौशिक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। विधायक नरेश कौशिक ने रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग से बहादुरगढ़ हलके के लिए करीब 220 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की शुरुआत करने पर आभार जताया। विधायक कौशिक ने खुशी जताई कि जनभावनाओं के अनुरूप हो रहे विकास कार्यों में बहादुरगढ़ हलके में प्रोजेक्ट शुरू हो रहे हैं। विधायक कौशिक ने कहा कि रविवार को मुख्यमंत्री ने झज्जर में आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की उपस्थिति में शिलान्यास किए। बहादुरगढ़ में करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 100 बेड का ईएसआई अस्पताल, 3.85 करोड़ रुपये से बनने वाले 33 केवी सब स्टेशन, 6.47 करोड़ रुपये से बनने वाले सैनिक विश्राम गृह, अमरुत योजना के तहत बहादुरगढ़ शहर की 32 पंजीकृत कॉलोनियों में जलापूर्ति के लिए नई पाइप लाइन बिछाने, करीब 60 करोड़ से बनने वाले बहादुरगढ़ शहर के उत्तरी बाईपास (खरखौदा आसौदा रोड से गांव नाहरा-नाहरी रोड तक वेस्ट जुआ ड्रेन के किनारे) तथा करीब साढ़े 6 करोड़ में बनने वाली रेवेन्यू कॉलोनी में सरकारी अधिकारियों तथा कर्मचारियों के लिए नए क्वाटर्स एवं आवास का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। विधायक नरेश कौशिक ने झज्जर जिला को मिली परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार साल में मुख्यमंत्री के ईमानदार नेतृत्व में राज्य के इतिहास में पहली बार सभी 90 हलकों में समान विकास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed