फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पिछले तीन दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर, ठंड से राहत नहीं

पिछले तीन दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर, ठंड से राहत नहीं

Wed, 19 Dec 2018 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
पिछले तीन दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर, ठंड से राहत नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले में तीन दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर बना हुआ है। 22 डिग्री के अधिकतम तापमान को सामान्य से एक डिग्री कम माना गया है। ऐसे में कुछ दिनों से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। दोपहर के समय धूप खिलने पर लोगों को ठंड से थोड़ी राहत है।

ठंड का प्रकोप अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। पिछले तीन दिनों से अधिकतम व न्यूनतम तापमान स्थिर बना हुआ है। अधिकतम 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान छह डिग्री बना हुआ है। चार- पांच रोज पहले क्षेत्र के विभिन्न भागों में ओलावृष्टि व पहाड़ों पर पड़ रही बर्फ की वजह से तापमान गिर गया है। पिछले सप्ताह न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री के आसपास बना हुआ था। ओलावृष्टि के बाद तापमान गिर गया। ठंड बढ़ने पर लोग अलाव का सहारा लेने लगे हैं। ठंड का सुबह और शाम के समय ज्यादा प्रकोप बन रहा है। दोपहर तक 11 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने से शीत लहर बन रही है जिससेे लोगों को ठंड से परेशानी हो रही है। बाजारों में गर्म वस्त्रों की डिमांड बढ़ने लगी है। मौजूदा ठंड का खेती पर अनुकूल प्रभाव ही पड़ रहा है क्योंकि दिन के समय धूप खिलने से फसलों को फायदा पहुंचता है। जिले में किसानों ने इस समय गेहूं, सरसों, जौ, चना व मेथी आदि प्रमुख फसलों की बिजाई कर रखी है। कृषि विकास अधिकारी रमेश कुमार का कहना है कि फिलहाल मौसम रबी की फसलों के अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed