फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   नगर परिषद को मिलेंगी 42 ई-रिक्शा और सात टीपर, स्वच्छता रैंक सुधारने की प्रशासन तैयार करेगा प्लान

नगर परिषद को मिलेंगी 42 ई-रिक्शा और सात टीपर, स्वच्छता रैंक सुधारने की प्रशासन तैयार करेगा प्लान

Tue, 02 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद को मिलेंगी 42 ई-रिक्शा और सात टीपर, स्वच्छता रैंक सुधारने की प्रशासन तैयार करेगा प्लान
चरखी दादरी। चरखी दादरी शहर आने वाले समय में प्रदेश के दूसरे शहरों के लिए नजीर साबित होने जा रहा है। शहर में सफाई व्यवस्था, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, स्वच्छ सर्वेक्षण और स्वच्छता एप को लेकर फोकस किया जाएगा। इसके तहत नगर परिषद के बेड़े में जल्द ही 42 ई-रिक्शा और सात टिपर शामिल किए जाएंगे। यह बात शहरी एवं स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण ने लघु सचिवालय में आयोजित जिला अधिकारियों की बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में नगर परिषद शहर की समाज सेवी संस्थाओं और नागरिकों को साथ लेकर स्वच्छता महा अभियान चलाएगी। इसके लिए प्रशासन को जरूरत के अनुसार बजट अलॉट किया जाएगा। उन्होंने स्वच्छता प्रदेश संयोजक हिमांशु चतुर्वेदी और नगर परिषद अधिकारियों को कहा कि आने वाले समय में चरखी दादरी शहर को एक मॉडल शहर के रूप में विकसित किया जाए, जिसकी स्वच्छता को देखने के लिए दूर दूर से लोग आएं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद जल्द से जल्द डोर-टू-डोर कूड़ा उठाना योजना का विस्तार करते हुए इसे पूरे शहर में शुरू करें। उन्होंने शहर में डंपिंग प्वाइंटों की चारदीवार करने और 24 घंटे में यहां से दो बार कूड़ा उठान करने के भी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


तंग गलियों में ई-रिक्शा करेंगी कूड़ा उठान
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण को बताया कि नगर परिषद जल्द ही 42 ई-रिक्शा और सात टाटा एस गाड़ियां खरीदने जा रही है। इसमें दादरी शहर के तंग इलाकों से भी कूड़ा उठाया जा सकेगा। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन और नगर परिषद दादरी को सफाई के मामले में पूरे प्रदेश में नंबर वन बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में अगर किसी प्रकार की दिक्कत आयेगी तो वे स्वयं उसका समाधान सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो जगहों पर लगेंगी रेड लाइटें, स्थापित होगा कंट्रोल रूम
प्रधान सचिव ने नगर परिषद अधिकारियों को शहर की पुरानी लाइटें बदलने और नए स्थानों पर लाइटें लगाने के लिए सर्वे करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी लाइटें बदलने के बाद दादरी में एक लो कॉस्ट कंट्रोल सेंटर बनवाया जाएगा। इस सेंटर से ही एक ही स्थान से नगर परिषद क्षेत्र की सभी लाइटों की निगरानी की जा सकेगी। अगर एक भी लाइट नहीं चलेगी, तो उसका भी कंट्रोल सेंटर में पता चल जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा दादरी में ज्यादा यातायात वाले दो स्थानों पर रेड लाइट लगवाई जाएंगी, जो सोलर चालित होंगी और इसमें स्मार्ट पोल का इस्तेमाल किया जाएगा।


बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
प्रधान सचिव ने लघु सचिवालय में जिला अधिकारियों की बैठक भी ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षण हिमांशु गर्ग, एसडीएम ओमप्रकाश देवराला, नगराधीश मनीष कुमार फौगाट, सिविल सर्जन डॉ. विरेंद्र यादव, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद विजय पाल, जिला खेल अधिकारी सत्यपाल ढांडा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुनीता, चंडीगढ़ मुख्यालय से एस के गोयल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed