फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बारिश के बाद पॉश इलाके सेक्टर-6 की सड़कें बनी तालाब

बारिश के बाद पॉश इलाके सेक्टर-6 की सड़कें बनी तालाब

Fri, 04 May 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बारिश के बाद पॉश इलाके सेक्टर-6 की सड़कें बनी तालाब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
अभी बारिश का मौसम शुरू भी नहीं हुआ है। हल्की-फुल्की बारिश से ही शहर के पॉश इलाके सेक्टर-6 की सड़कें तालाब में बदल गई हैं। इससे यहां के लोगों का सड़कों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों ने नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि सेक्टर-6 में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए। अन्यथा आने वाले बारिश के मौसम में तो उन्हें भयंकर समस्या से जूझना पड़ेगा।
बुधवार की रात हुई बरसात के बाद सेक्टर-6 की सड़कों पानी जमा हो गया है। पहले ही बदहाल सड़कों की सूरत और भी खराब हो गई हैं। सेक्टर-6 के निवासी दिनेश कुमार, विवेक शर्मा, सुमन, डॉ. रामकिशन, सतेंद्र डागर ने बताया कि वे सेक्टर-6 में मकान लेकर अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। यहां पर समस्याओं का अंबार है। अब बुधवार को हुई बरसात के बाद ही सड़कों की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि वहां पर वाहन लेकर चलना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। निकासी न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर ही जमा है। लोगों ने नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि मानसून आने से पहले यहां की सड़कों की हालत को सुधारा जाए और निकासी की उचित व्यवस्था की जाए। अब सेक्टर-6 नगर परिषद के अधीन हो चुका है। नगर परिषद अधिकारियों व चेयरमैन को भी विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

सेक्टर-6 निवासी दिनेश कुमार ने कहा कि यहां के मकान नंबर 310 से लेकर 322 तक की सड़क की स्थिति बेहद खतरनाक हो गई है। यहां पर एक फुट पानी जमा हो गया है। यहां के लोगों ने अधिकारियों से मांग की है कि इस पानी की निकासी कराई जाए। अन्यथा गर्मी के मौसम में मच्छर पनपेंगे और बीमारियां भी फैलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-6 निवासी अमरजीत ने कहा कि प्रशासन हर समस्या की ओर तभी ध्यान देता है जब पानी सिर से गुजर जाता है। पहले ही बेहतर इंतजाम किए जाएं तो समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed