{"_id":"5ad11bd94f1c1b9b098b4705","slug":"151523653593-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने पर मॉस्टर वर्ग ने बैठक में जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने पर मॉस्टर वर्ग ने बैठक में जताया रोष
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
वेतन न मिलने पर मॉस्टर वर्ग ने जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
हरियाणा मॉस्टर वर्ग एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों ने वेतन न मिलने पर रोष जताया। राज्य उपप्रधान यादवेंद्र सिंह ने कहा कि वेतन न मिलने से शिक्षकों को अपनी आजीविका चलाना मुश्किल हो रहा है। जिला प्रधान सतेंद्र सिंह ने कहा कि डिजिटल हस्ताक्षर के नाम पर सरकार वेतन न देकर कर्मचारियों को परेशान कर रही है। वेतन रोकना किसी के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है क्योंकि वेतन भोगियों के लिए यह जीवन का आधार है। उन्होंने सरकार से शिक्षकों का वेतन जल्द दिलाने की मांग की है।
उन्होंने सरकार व विभाग के उच्च अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वेतन के मामले का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए अन्यथा पूरा मॉस्टर वर्ग संघर्ष करने के लिए सड़क पर आने को मजबूर होगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस मौके पर जिला संरक्षक धर्मबीर फौगाट, वरिष्ठ उपप्रधान मनोज कुमार, उपप्रधान प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, महासचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, सलाहकार देवेंद्र धनखड़, राज्य उपप्रधान यादवेंद्र फौगाट मौजूद थे।
==========================