फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लेडी एसएमओ ने सीएमओ पर लगाए भ्रष्टाचार सहित गंभीर आरोप, सीएम को भेजी शिकायत

लेडी एसएमओ ने सीएमओ पर लगाए भ्रष्टाचार सहित गंभीर आरोप, सीएम को भेजी शिकायत

Sat, 24 Feb 2018 01:13 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
लेडी एसएमओ ने सीएमओ पर लगाए भ्रष्टाचार सहित गंभीर आरोप, सीएम को भेजी शिकायत
एसएमओ गुलिया ने सीएमओ पर लगाए भ्रष्टाचार सहित गंभीर आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सिविल अस्पताल एसएमओ अनिता गुलिया ने दादरी के कार्यवाहक सीएमओ रणदीप पूनिया पर भ्रष्टाचार सहित कई गंभीर आरोप जड़े हैं। इसकी शिकायत उन्होंने सीएम मनोहर लाल खट्टर सहित प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक से भी की है। शिकायत पत्र में एसएमओ ने सीएमओ पर चिकित्सकों पर दबाव बनाकर झूठी रिपोर्ट तैयार करने, बिना सैंपल की जांच के मरीजों को रिपोर्ट सौंपने, पद का दुरुपयोग करने व अशोभनीय टिप्पणी करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की जांच आईपीएस अधिकारी से कराकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। लेडी एसएमओ का आरोप है कि सीएमओ कृषिमंत्री ओपी धनखड़ को अपना रिश्तेदार बताकर कार्रवाई करने की धमकी भी उन्हें देते हैं। वहीं सीएमओ ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि एसएमओ गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन नहीं करना चाहतीं। इससे बचने के लिए मुझसे मेडिकल सर्टीफिकेट बनवाना चाहती हैं। मेरे मना करने पर ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं।
इधर, एसएमओ के शिकायत भेजने के बाद से ही विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। एसएमओ अनिता गुलिया ने बताया कि प्रदेश सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है तो वहीं सीएमओ रणदीप पूनिया अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। एसएमओ के आरोप हैं कि सीएमओ पूनिया अपने पद का दुरुपयोग कर खूब चांदी कूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा से करती हैं। इसके बाद भी सीएमओ उन पर अशोभनीय टिप्पणी कर उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

सीएमओ गुलिया ने बताया कि कांग्रेस राज में सीएमओ ने रंजिशन उनके छह माह में तीन बार तबादले कराए हैं। एसएमओ के आरोप हैं कि पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान सीएमओ के रिश्तेदार हैं और उनकी सिफारिश मेरा बार-बार तबादला किया। इसके चलते उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। एसएमओ गुलिया ने कहा कि अब सीएमओ रणदीप पूनिया कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनखड़ को अपना रिश्तेदार बताकर सस्पेंड कराने की धमकी दे रहा है। सीएमओ पर उन्होंने दबाव बनाकर गलत रिपोर्ट तैयार कराने और एक पूर्व कर्मचारी के इस खेल में शामिल होने के आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सबूतों की ऑडियो व वीडियो क्लिप होने का भी किया दावा
मुख्यमंत्री को भेजी गई शिकायत में एसएमओ ने दावा किया है कि उनके पास सीएमओ पर लगाए गए आरोपों की ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद हैं। जरूरत पड़ने पर वो इन्हें पेश करने के लिए तैयार हैं। एसएमओ ने सीएम से गुहार लगाई कि इन हालातों में नौकरी करने में असमर्थ हैं और उन्हें मजबूरी में नौकरी छोड़नी पड़ेगी।
---
सीएमओ पर यह भी आरोप
रेड में मुखबिर से 50 हजार लेना
सीएम मनोहर लाल को भेजी शिकायत में एसएमओ ने सीएमओ पर पीएनडीटी की रेड में मुखबिर से 50 हजार लेने के आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि मुखबिर की सूचना सही पाए जाने पर उसे एक लाख रुपये की राशि दी गई थी लेकिन उसके खाते में आने के बाद 50 हजार की राशि सीएमओ ने उससे जबरन ले ली और यह बात उन्हें उक्त मुखबिर ने बताई।
--
लैब में रिपोर्ट नहीं की जाती ढंग से तैयार
एसएमओ का आरोप है प्राइवेट लैब हायर करने का टेंडर सीएमओ ने बिना विज्ञापन दिए अपने चहेते एनएचएम स्कीम में अनुबंध पर लगे लैब तकनीशियन को दे दिए। इसका खुलासा होते देख आनन-फानन में यह टेंडर रद्द करवा दिए। इसके बाद विज्ञापन के माध्यम से टेंडर कर उक्त लैब तकनीशियन की पत्नी के नाम टेंडर अलॉटमेंट कर दी। एसएमओ का आरोप है कि लैब में रिपोर्ट ठीक से तैयार नहीं की जाती।
---
खरीददारी में कमिशन लेने के आरोप
एसएमओ अनिला गुलिया ने एक फार्मासिस्ट के साथ सांठगांठ कर व अपने नीचे काम करने वालों की आंखों में धूंल झोंककर खरीददारी में मोटा कमिशन लेने के आरोप भी सीएमओ पर लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड की जांच से सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने सीएम से मांग की है कि अस्पताल का रिकॉर्ड जब्त कर लिया जाए।
---
भाजपा नेता के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप
गत विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे सोमबीर सांगवान के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप भी एसएमओ ने लगाया है। उनका आरोप है कि उनके खिलाफ सारे सबूत सीएमओ ने ही दिए थे। इसके पीछे उनकी मंशा अपने रिश्तेदारों के राजनैतिक कद को ऊंचा करने की थी।
---
वर्जन
मैंने इस संबंध में मुख्यमंत्री सहित प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक को शिकायत भेजी है। इन हालातों में काम नहीं कर सकती और मेरे सभी आरोप बिल्कुल सही और इनके सबूत तक मेरे पास हैं।
अनिता गुलिया, एसएमओ, चरखी दादरी
---
एसएमओ अनिता गुलिया की ओर से लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। उनकी मैंने गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन की ड्यूटी लगा रखी है, लेकिन वो ऑपरेशन नहीं करतीं। इससे बचने के लिए वो मेरी मार्फत मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाना चाहती थीं और इससे मैंने इनकार कर दिया। इसलिए रंजिशन मुझ पर ऐसे बेबुनियादी आरोप लगा रही हैं।

सीएमओ रणदीप पूनिया
---
सरकारों में तो तबादले होते रहते हैं। मैंने कभी चिकित्सक अनिता गुलिया का तबादला नहीं कराया। सीएमओ और एसएमओ की कोई आपसी रंजिश हो तो मुझे पता नहीं। सीएमओ रणदीप पूनिया मेरा नहीं कृषिमंत्री का रिश्तेदार है।
सतपाल सांगवान, पूर्व कैबिनेट मंत्री

फोटो 01
एसएमओ अनिता गुलिया।
फोटो 02
सीएम को भेजी गई शिकायत।
फोटो 03
एसमओ द्वारा सीएम को भेजी गई शिकायत।
फोटो 04
सतपाल सांगवान का फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed