फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पाटोदा में फ्री वाई-फाई शुरू, मंत्री ओपी धनखड़ ने किया शुभारंभ

पाटोदा में फ्री वाई-फाई शुरू, मंत्री ओपी धनखड़ ने किया शुभारंभ

Fri, 22 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
पाटोदा में फ्री वाई-फाई शुरू, मंत्री ओपी धनखड़ ने किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

झज्जर।
ढाकला, कलोई व बुपनिया गांव के बाद वीरवार को बादली विधानसभा क्षेत्र का गांव पाटोदा भी नि:शुल्क वाई-फाई सुविधा से कनेक्ट हो गया है। हरियाणा के कृषि, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने गुरुवार को देवी मंदिर पाटोदा से इस सेवा का शुभारंभ किया। इन चार गांवों के उपरांत शीघ्र ही बादली गांव में भी यह सेवा आरंभ होगी। कृषि मंत्री के अनुरोध पर सरस्वती शुगर मिल लिमिटेड यमुनानगर ने सीएसआर के तहत इन गांवों को वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराई है।
वीडियो कॉल से करवाई ग्रामीणों की बात
कृषि मंत्री ने पाटोदा में वाई-फाई सेवा का शुभारंभ करने के साथ ही वीडियो कॉल के जरिए अपने परिचित चरखी दादरी जिला के मेजर जनरल उमराव सिंह सांगवान की पुत्री से अमेरिका में ग्रामीणों की बात कराई। मंत्री ने कहा कि राजनीतिक दल ने नि:शुल्क वाई-फाई सेवा का वायदा किया था लेकिन सरकार बनने के उपरांत वहां पर यह वायदा पूरा नहीं किया गया। अमेरिका का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि जिस बेटी से हमने अभी बात की है। वहां भी यह सुविधा नि:शुल्क नहीं है लेकिन बादली विधानसभा के चार गांवों में ग्रामीणों को यह सुविधा फ्री मिलेगी।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस अवसर पर सरस्वती शुगर मिल लिमिटेड के सीईओ एसके सचदेवा, धर्मपाल, भाजपा नेता आनंद सागर, मनीष बंसल, रोजगार गारंटी परिषद के सदस्य राय सिंह, सुनील गुलिया, संत सुरहेती सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वहीं, प्रशासन की ओर से बीडीपीओ इकबाल सिंह राठी, कार्यकारी अभियंता (पीआर) युनूस खान, जिला शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह सिवाच सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed