फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पार्क में व्यायामशाला खुलवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

पार्क में व्यायामशाला खुलवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

Fri, 15 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
पार्क में व्यायामशाला खुलवाने की मांग को लेकर ज्ञापन  सौंपा
पार्क में व्यायामशाला खुलवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
स्थानीय रोज गार्डन में सैर और व्यायाम करने आने वाले युवकों के लिए व्यायामशाला की व्यवस्था की मांग को लेकर इनसो कार्यकर्ताओं ने एसडीएम ओमप्रकाश से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव सूरज बैनीवाल, प्रदेश महासचिव रविंद्र फौगाट और छात्र नेता रमन दूधवा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।
इस दौरान इस शिष्टमंडल में नगर के लोगों की तरफ से प्रतिनिधित्व पूर्ण मार्केट प्रधान संदीप फौगाट, रोहित फौगाट समसपुर और जफर अली ने किया। ज्ञापन में इनसो नेताओं ने बताया कि स्थानीय रोज गार्डन जो शहर का सबसे बड़ा सार्वजनिक पार्क है, वहां बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे, वृद्ध और युवा सैर करने आते हैं। प्रदेश महासचिव रविंद्र फौगाट ने कहा कि रोजाना बड़ी संख्या में युवा व्यायाम करने के लिए नियमित रूप से आते हैं। यहां युवाओं के दौड़ लगाने के लिए ट्रैक तो तैयार है, लेकिन व्यायाम करने की अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। अगर सरकार कुछ प्रयास करे तो इस दिशा में काफी सकारात्मक कार्य हो सकता है। इसके लिए एक ओपन जिम या व्यायामशाला का निर्माण अगर यहां कर दिया जाए तो लोगों को बहुत फायदा होगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिम खोलने के साथ-साथ अगर यहां प्रशिक्षक का इंतजाम भी सरकार कर दे तो और भी बेहतर होगा। इस मौके पर छात्र नेता दीपक श्योराण, संजीत फौगाट, अमन सैन, कपिल फौगाट, जीतू दूधवा, कर्मबीर सैनी, लोकेश आहूजा, सुजल वत्स, अनुज खत्री, सोमबीर सहरावत, सुदीप राणा, दीपक वर्मा, सचिन पहल, धीरू फौगाट, रमन बलौदा, राकेश शर्मा, कपिल फौगाट, काली प्रधान, अंकित खत्री, सिद्धार्थ डूडी, जतिन सहरावत, अक्षय चाहार, दुष्यंत चौधरी सहित इनसो कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed